Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Amazon से इस आदमी को मिला पूरे देश की GDP जितना बिल! बोला- ‘ईमेल देखकर मेरे शरीर से आत्मा ही निकल गई!’

AMAZON BILLING GLITCH: अमेजन एडब्ल्यूएस (AWS) के एक यूजर को अचानक 1.5 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 130 लाख करोड़ रुपये) का बिल मिल गया, जिसे देखकर उसके होश उड़ गए. जानिए आखिर कैसे अमेजन यूजर को लगा 130 लाख करोड़ का झटका..

amazon-launches-q-generative-ai-chatbot-65663e40c1766-sej
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

सोचिए कि आप सुबह-सुबह अपना ईमेल चेक करें और उसमें किसी सर्विस का बिल 1.5 ट्रिलियन डॉलर यानी करीब 130 लाख करोड़ रुपये का आया हो! मंगलवार, 21 जुलाई को एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. अमेजन वेब सर्विसेज (Amazon AWS) का इस्तेमाल करने वाले एक यूजर के साथ यह अजीबोगरीब घटना घटी है, जब कंपनी ने उसे एक दो करोड़ नहीं बल्कि खरबों डॉलर का बिल थमा दिया.

‘ये देखकर शरीर से आत्मा निकल गई’

यूजर ने इस अनुभव को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करते हुए लिखा कि जैसे ही उसने अपनी स्क्रीन पर 1,500,000,000,000 डॉलर का बिल देखा, उसके ‘शरीर से आत्मा निकल गई’. इतने बड़े आंकड़े को देखकर कोई भी इंसान पल भर के लिए सदमे में आ सकता है. यह रकम इतनी विशाल है कि कई बड़े और विकसित देशों की कुल जीडीपी (GDP) भी इसके आगे छोटी नजर आती है. यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा कि अगर वह अपनी सात पुश्तों की पूरी संपत्ति भी बेच दे, तब भी इस बिल का एक छोटा सा हिस्सा चुकता नहीं कर पाएगा.

Amazon

यह थी करोड़ों आने की वजह

इस अजीबोगरीब वाकये के सामने आने के बाद जब पड़ताल की गई, तो पता चला कि यह अमेजन एडब्ल्यूएस (AWS) के बिलिंग सिस्टम में आई एक बड़ी तकनीकी खराबी (Glitches) का नतीजा था. सर्वर या डेटा यूसेज के कैलकुलेशन में किसी बग (Bug) या कोडिंग एरर के कारण सिस्टम ने अपने आप यह गलत आंकड़ा जेनरेट कर दिया था.

सोशल मीडिया पर यूजर की यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गई, जिस पर लोग तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. हालांकि, मामला सामने आने के बाद अमेजन की टेक्निकल और कस्टमर सपोर्ट टीम ने तुरंत इसका संज्ञान लिया. कंपनी ने इस तकनीकी चूक को स्वीकार करते हुए यूजर को आश्वासन दिया है कि इस गलत बिल को जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा और यूजर को कोई वास्तविक भुगतान नहीं करना होगा.

यह भी पढ़िए: पोस्ट ऑफिस की इस सरकारी स्कीम में पैसा रहेगा 100% सेफ, मिलेगा पूरे 5 लाख का मुनाफा; जानें पूरी डिटेल



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital