Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले…जानिए सैलरी बढ़ने का ये फॉर्मूला

8th Pay Commission को लेकर एक नया फॉर्मूला सामने आया है, जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि लेवल 1 से 10 तक के कर्मचारियों की सैलरी में कितना इजाफा होगा.

8th Pay Commission

8th Pay Commission: बजट 2025 पेश होने के बाद सरकार ने हाल ही में 8वें वेतन आयोग का प्रस्ताव रखा है, जिससे 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की वेतन और पेंशन में वृद्धि की संभावना है. इस आयोग के लागू होने के बाद कर्मचारियों की प्रति मास आय में कितनी बढ़ोतरी होगी, इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. आपको बता दें 8वें वेतन आयोग को लेकर एक नया फॉर्मूला सामने आया है, जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि लेवल 1 से 10 तक के कर्मचारियों की सैलरी में कितना इजाफा होगा.

संभावना है कि 8वें वेतन आयोग में भी एक्रोयड फॉर्मूला का उपयोग किया जाएगा, जिसे पहले 7वें वेतन आयोग में भी लागू किया गया था. यह फॉर्मूला मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर वेतन और पेंशन बढ़ाने के लिए अपनाया जाता है.

क्या है एक्रोयड फॉर्मूला?

यह फॉर्मूला कर्मचारियों की न्यूनतम जीवन लागत को निर्धारित करने के लिए बनाया गया था. इस फॉर्मूले में भोजन, कपड़ा और मकान जैसी बुनियादी जरूरतों के आधार पर मजदूरी तय करने की सिफारिश की गई थी. 1957 के 15वें भारतीय श्रम सम्मेलन (ILC) ने इस फॉर्मूले को अपनाकर एक कर्मचारी, उसके जीवनसाथी और दो बच्चों के लिए न्यूनतम मजदूरी निर्धारित की थी.

7वें वेतनमें कितनी बढ़ी थी सैलरी?

7वें वेतन आयोग में एक्रोयड फॉर्मूले के अनुसार न्यूनतम मूल वेतन 7,000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये कर दिया गया था. इसके अलावा 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लागू किया गया था, जिससे केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को वित्तीय लाभ मिला. माना जा रहा है कि 8वें वेतन आयोग में भी एक्रोयड फॉर्मूला अपनाया जाएगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सरकारी कर्मचारियों की वेतन महंगाई के हिसाब से उचित हो.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिटमेंट फैक्टर 1.92 से 2.86 के बीच हो सकता है. यदि 2.86 का उच्चतम फिटमेंट फैक्टर अपनाया जाता है, तो केंद्रीय कर्मचारियों का न्यूनतम मूल वेतन 18,000 रुपये से बढ़कर 51,480 रुपये तक पहुंच सकता है. इसी तरह, पेंशन में 9,000 रुपये से 25,740 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है.

वेतन और पेंशन में बढ़ोतरी को तय करने के लिए फिटमेंट फैक्टर का उपयोग किया जाता है. इसमें वर्तमान न्यूनतम वेतन या पेंशन को फिटमेंट फैक्टर से गुणा किया जाता है. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि 8वें वेतन आयोग में सैलरी कितने प्रतिशत बढ़ेगी. केंद्र सरकार जल्द ही 8वें वेतन आयोग की संरचना की घोषणा कर सकती है, जिसमें एक अध्यक्ष और दो सदस्य शामिल होंगे. इसके बाद ही वेतन और पेंशन में संभावित बढ़ोतरी का सही अनुमान लगाया जा सकेगा.

ये भी पढ़ें: Budget 2025 में बड़ा धमाका: प्रीमियम बाइक्स की कीमतों में जबरदस्त गिरावट, अब सस्ती होंगी Harley-Davidson और Ducati

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest