होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
जिस तरह से एक के बाद एक अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े टूल्स या सर्विस लॉन्च हो रहे हैं, उससे लगता है कि यह साल एआई का होने वाला है. ताजा अपडेट आधार कार्ड से जुड़ा है. आधार जारी करने वाली संस्था UIDAI ने हाल ही में AI-आधारित चैटबॉट लॉन्च किया है. इससे अब लोगों का काम आसान हो जाएगा. इस चैटबॉट की मदद से आप हर सवाल का जवाब पा सकेंगे. UIDAI ने इसे ‘आधार मित्र’ नाम दिया है. इसकी मदद से आप आधार पीवीसी कार्ड की स्थिति, पंजीकरण और ट्रैकिंग संबंधी पूछताछ, आधार अपडेट और अन्य मामलों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे.
इसके लिए आपको न तो किसी कस्टमर केयर पर कॉल करने की जरूरत होगी और न ही आधार केंद्र जाने की. आप बिना किसी परेशानी के अपनी आधार संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. यूआईडीएआई ने आधार मित्र पर एक क्यूआर कोड भी संलग्न किया है, जिसे भारतीय नागरिक नई आधार मित्र एआई सुविधा का लाभ उठाने के लिए स्कैन कर सकते हैं। UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आधार मित्र को एक्सेस किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें- Prithvi Shaw Controversy: ‘पृथ्वी शॉ नशे में थे, बैट से मारा भी’, गिरफ्तार महिला के वकील ने लगाए गंभीर आरोप
यह चैटबॉट हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है और इसे लोगों के सवालों के जवाब देने के लिए डिजाइन किया गया है. आधार मित्र तक पहुंचने के लिए वेबसाइट पर जाएं। यहां राइट कॉर्नर में बेस फ्रेंड बॉक्स दिखाई देगा. अब इस पर क्लिक करके इसे ओपन करें और इसके बाद आप अपने सवालों के जवाब पाने के लिए इसे शुरू कर सकते हैं.
सबसे पहले uidai.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होम पेज पर आपको नीचे दाईं ओर ‘आधार मित्र’ बॉक्स दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें। अब आप चैटबॉट से जो भी सवाल पूछना चाहते हैं, उसे सर्च बॉक्स में लिखें। एंटर दबाते ही चैटबॉट आपको आपके सवाल का जवाब देगा।
Sonu Nigam Property Investment: बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने मुंबई के सांताक्रूज वेस्ट में 31.47…
SP Congress Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन…
Palwal Court Bailiff Arrested: पलवल जिला न्यायालय में तैनात बेलिफ श्याम सुंदर को ACB ने…
भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच फिर से गठबंधन होने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र…
Ubaid Arrested Meerut: मेरठ के बनियापाड़ा से जम्मू-कश्मीर के वांटेड आरोपी उजेद उर्फ उबैद को…
Post Office Saving Schemes: पोस्ट ऑफिस की MIS, RD, टाइम डिपॉजिट और NSC जैसी सरकारी…