यूटिलिटी

ऑनलाइन प्लैटफॉर्म्स से आप भी खरीद रहें हैं स्मार्टफोन, इन बातों का रखें ध्यान

आज कल ऑनलाइन शॉपिंग प्लैटफॉर्म्स से स्मार्टफोन खरीदना आम बात हो गया है. यदि आप भी स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे है  तो आपको कुछ जानकारी जरूर होनी चाहिए. आज हम आपको अहम 5 जानकारी देने वाले है जिसे ध्यान में रखना जरूरी है नहीं तो आपको कफी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. तो आइए जानते प्रमुख 5 बातें जिसे ध्यान में रख आप स्मार्टफोन खरीद सकें

फोन का स्क्रीन साइज

फोन में सबसे पहले यदि कुछ देखना होता है तो वह होता है फोन का स्क्रीन साइज. फोन करा डिस्प्ले 6 से लेकर 6.5 इंच के बीच होना चाहिए. इसके साथ ही आपको स्मार्टफोन के डिस्प्ले के बारे में भी जानकारी रहनी चाहिए. यदि आप महंगे फोन खरीद रहें है तो इसमें आपको AMOLED डिस्प्ले मिलता है. तो इन बातों का धयान रखना काफी जरूरी हो जाता है.

फोन का प्रॉसेसर

स्मार्टफोन खरीदतें समय दूसरा अहम चीज होता है फोन का प्रॉसेसर जिसे ध्यान में रखना जरूरी है. यदि आप  स्मार्टफोन ले रहें है और आप उम्मीद करते है कि फोन अच्छा चले तो इसमें इसके प्रॉसेसर का योगदान होता है. यदि आपको फोन का प्रॉसेसर सही नहीं होगा तो फोन सही नही चलेगा. आपको ये भी ध्यान रखना होगा कि आपके फोन में अच्छा चिपसेट लगा हो.

रैम एंड स्टोरेज

इन सबके साथ ही स्मार्टफोन में ध्यान देने वाली बात उसका रैम एंड स्टोरेज होता है जिसे ध्यान में रखें कि उसमें कम से कम 6GB से लेकर 8GB तक रैम का सपोर्ट हो. आप फोन खरीद रहें है तो कभी भी कम रैम वाला फोन ना खरीदें. आपको कम से कम 128GB से लेकर 256GB इंटरनल स्टोरेज वाली फोन खरीदनी चाहिए.

ये भी पढ़ें- Amazon Great Indian Festival Sale में इन कंपनियों के AC पर मिल रही है बंपर छूट

फोन का कैमरा

स्मार्टफोन खरीदतें समय सबसे खास बात ध्यान देने वाला उस फोन का कैमरा होता है. फोन खरीदते समय आपको एक नजर उसके कैमरा सेटअप पर डाल लें.  इसके साथ ही आप कैमरा साइज के साथ ही इसके सेंसर साइज, अपर्चर और रेजॉल्यूशन की जानकारी जरूर ले लें. कितनी बार ऐसा होता है कि ज्यादा रेजॉल्यूशन का होने के बादजूद भी उसमें तस्वीरें कमाल की नहीं आती है. बता दें कि अच्छी तस्वीर के लिए उसका सेंसर साइज भी काफी अहम माना जाता है.

5G कनेक्टिविटी

अब 5G कनेक्टिविटी का दौर आ गया है तो फोन खरीदतें समय आप ध्यान दें कि आपका फोन 5G कनेक्टिविटी को जरूर सपोर्ट करता हो. इससे आप 5G सपोर्ट से फास्ट इंटरनेट सर्विस यूज कर सकते है.

Dimple Yadav

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

12 minutes ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

29 minutes ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

51 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

51 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

1 hour ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

1 hour ago