Bharat Express DD Free Dish

दिल्ली सरकार की नई स्कीम! ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों की करें रिपोर्ट, हर महीने पाएं 50 हजार रुपये तक का इनाम

Delhi Traffic Police: दिल्ली सरकार ने ट्रैफिक प्रहरी ऐप लॉन्च किया है. इस ऐप से आम लोग ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की रिपोर्ट कर सकते हैं और हर महीने 50 हजार रुपये तक का इनाम जीत सकते हैं.

Delhi Traffic Police: दिल्ली सरकार की नई स्कीम! ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों की करें रिपोर्ट, हर महीने पाएं 50 हजार रुपये तक का इनाम - भारत एक्सप्रेस

Delhi Traffic Police: दिल्ली सरकार ने सड़क पर अनुशासन लाने के लिए एक नई स्कीम शुरू की है. अब आम लोग भी ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर नजर रख सकेंगे और इनाम पा सकेंगे. सरकार ने इसके लिए एक खास मोबाइल ऐप लॉन्च किया है. ऐप का नाम है ‘ट्रैफिक प्रहरी’. इस ऐप के जरिए आप नियम तोड़ने वाले किसी भी वाहन का फोटो या वीडियो भेज सकते हैं. ऐसे में चलिए आपको विस्तार से बताते हैं इस ऐप के बारे में.

क्या है ट्रैफिक प्रहरी ऐप? (Delhi Traffic Police)

ट्रैफिक प्रहरी ऐप को दिल्ली पुलिस ने सबसे पहले 2015 में लॉन्च किया था. अब ये ऐप पहले से ज्यादा यूजर फ्रेंडली हो चुकी है और इसमें इसमें ढेरों नए फीचर्स को जोड़ा गया है. इस ऐप को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में ऐप डाउनलोड करें और रजिस्टर करने के लिए, अपना मोबाइल नंबर टाइप करें और आपको एक वन-टाइम पासवर्ड (OTP) मिलेगा. लॉग इन करने के बाद, उपयोगकर्ता टाइमस्टैम्प और लोकेशन की जानकारी के साथ तस्वीरें और वीडियो अपलोड कर सकते हैं ताकि डेटा की प्रमाणिकता की जांच की जा सके.

फोटो में नंबर प्लेट साफ दिखनी चाहिए

अगर कोई वाहन ट्रैफिक नियम तोड़ रहा हो, तो आप उसका फोटो या वीडियो रिकॉर्ड करें. ध्यान रहे, गाड़ी की नंबर प्लेट साफ-साफ नजर आनी चाहिए. इसके बाद आप वह फोटो या वीडियो ऐप पर अपलोड कर दें. आपके भेजे गए सबूत की जांच दिल्ली ट्रैफिक पुलिस करेगी. अगर गलती पाई गई, तो उस वाहन के मालिक पर जुर्माना लगाया जाएगा.

ये भी पढ़ें: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, आज खाते में आएंगे 2000 रुपये, PM मोदी जारी करेंगे सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त

हर महीने टॉप रिपोर्टर को इनाम (Delhi Traffic Police)

इस योजना में सबसे ज़्यादा रिपोर्ट भेजने वालों को हर महीने इनाम मिलेगा. इनाम इस तरह से दिए जाएंगे पहला इनाम 50 हजार रुपये, दूसरा इनाम 25 हजार रुपये, तीसरा इनाम 15 हजार रुपये, चौथा इनाम 10 हजार रुपये मिलेंगे. इस स्कीम के ज़रिए अब दिल्ली के लोग खुद ट्रैफिक सुधारने में मदद कर सकते हैं. यह ना सिर्फ नियम तोड़ने वालों पर लगाम लगाएगा, बल्कि जागरूकता भी बढ़ाएगा.

Follow Bharat Express on Instagram 

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read