Bharat Express DD Free Dish

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी हुआ सस्ता! साल के अंत में गिरी कीमतें, दिल्ली से लखनऊ तक सोने के दाम धड़ाम

दिसंबर महीने के आखिरी दिनों में निवेश करने वालों और खरीदारी करने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है. लंबे समय की तेजी के बाद सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों के दाम गिरे है.

Gold Silver Price Today, Gold Rate Today, Silver Price Today

Gold Silver Price Today: लोगों का मार्केट जाना और सोने चांदी की खरीदारी का दौर हमेशा चलता ही रहता है. सोना निवेश के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इसी वजह हर रोज गिरते-उठते दामो पर हर किसी की नजर रहती है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं या फिर सोने-चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज सोना-चांदी के दामों में लंबे समय के बाद भारी गिरावट देखने को मिली हैं. चलिए आपको बताते हैं आज के ताजा दाम क्या हैं.

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में भारी गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल 1,27,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,25,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,39,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज भी 1,36,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत

अगर बात की जाए देश में बिकने वाले चांदी के भाव की तो बता दें कि आज चांदी के दामों ने तेजी पकड़ ली है. इन बढ़ते दामों को देख कर अब तक लग रहा था कि चांदी के भाव आने वाले कई दिनों तक 2 लाख से कम होने का नाम नहीं लेने वाले हैं. लेकिन अब अचानक चांदी में बदलाव देखने को मिला है.

बता दें कि सर्राफा बाजार में आज चांदी 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल 2,58,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. यानी आज चांदी के दामों में पूरे 18,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है.

ये भी पढ़ें- नो लिमिट, नो टेंशन: ये है दुनिया के क्रेडिट कार्डों का बाप, जानें कैसे मिलता है?

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में भारी गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल 1,27,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,25,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,39,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज भी 1,36,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में भारी गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल 1,27,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,25,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,39,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज भी 1,36,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read