Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के भाव में हल्का बदलाव, जानें आपके शहर में आज का ताजा रेट

अगर आप सोने-चांदी खरीदने या निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज के सर्राफा बाजार के रेट जानना जरूरी है. दिल्ली, यूपी और एमपी में सोने-चांदी के भाव में मामूली बढ़त देखने को मिली है.

Gold price today, Silver price today, Delhi gold rate, UP gold rate

Gold Silver Price Today: अगर आप सोने-चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं या निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है. आज सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में लगभग 16-20 रुपये का मामूली इजाफा हुआ है, जबकि चांदी की कीमत में भी हल्की तेजी देखने को मिली है.

सोने-चांदी का भाव (Delhi Gold Price)

दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट सोने का भाव 1,00,016 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो कल 99,999.9 रुपये था. वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,05,020 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है, जो पिछले दिन 1,05,000 रुपये थी. चांदी की कीमत में भी मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है और आज दिल्ली में चांदी 1,37,020 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी सोने के भाव में हल्की बढ़त दर्ज की गई है. यहां 22 कैरेट सोना आज 1,00,016 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 1,05,020 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. इस मामूली बदलाव के बावजूद सोने में स्थिरता बनी हुई है, जिससे निवेशकों और खरीदारी करने वालों के लिए योजना बनाना आसान रहेगा.

ये भी पढ़ें- iPhone 17 Series के साथ एपल ने लॉन्च किए नए एयरपॉड्स और वॉच सीरीज, कीमत जान हो जाएंगे हैरान

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी सोने की कीमत में हल्का इजाफा हुआ है. यहां आज 22 कैरेट सोना 1,00,016 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 1,05,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध होगा. चांदी के भाव में हल्की तेजी ने इसे भी निवेश या खरीदारी के लिहाज से स्थिर स्थिति में रखा है.

इस मामूली बदलाव के बावजूद आज का दिन सोने-चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए अनुकूल माना जा सकता है. निवेश करने या बाजार में सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोग इन भावों को ध्यान में रखकर फैसले ले सकते हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital