Gold Silver Price Today: शादियों का सीजन शुरू हो गया है, इस बीच लोगों का मार्केट जाना और सोने चांदी की खरीदारी का दौर अगले कई महीनों तक जारी रहने वाला है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं या फिर सोने-चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में बढ़ोतरी हुई है, दूसरी तरफ चांदी के भाव में आज मामुली गिरावट दर्ज की गई है. आइए जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत आज कितनी है…
सोने का भाव (Delhi Gold Price)
राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने के भाव में बढ़ोतरी हुई है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल 1,19,250 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,19,260 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,30,080 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 1,30,090 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.
चांदी की कीमत
अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी के भाव की तो बता दें कि चांदी के दामों में आज मामुली बदलाव हुआ है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज चांदी 1,86,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल भी 1,87,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी.
यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार सोने के भाव में बढ़ोतरी हुई है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल 1,19,250 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,19,260 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,30,080 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 1,30,090 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.
जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)
अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के सर्राफा बाजार में सोने के भाव में बढ़ोतरी हुई है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल 1,19,250 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,19,260 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,30,080 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 1,30,090 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.
ये भी पढ़ें: बैंक लेता है 1 करोड़ से ज्यादा ब्याज! अपनाएं ये फॉर्मूला और 70 लाख का Home Loan बन जाएगा इंटरेस्ट-फ्री
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

