Bharat Express DD Free Dish

Gold Silver Price Today: 2 लाख पार करने के बाद मुंह के बल गिरी चांदी, सोने में भी आई गिरावट, जानें आज के ताजा दाम

सोने-चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली. 24 कैरेट सोना आज 1,34,070 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,22,900 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. चांदी के भाव भी 2,04,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए हैं.

Gold Silver Price Today, Gold Price Today, Silver Price Today

Gold Silver Price Today: शादियों का सीजन शुरू हो गया है, इस बीच लोगों का मार्केट जाना और सोने-चांदी की खरीदारी का दौर अगले कई महीनों तक जारी रहने वाला है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं या फिर सोने-चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरूरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में हल्की गिरावट देखने को मिली है, वहीं चांदी के भाव में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. आइए जानते हैं आज सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में थोड़ी गिरावट रही. 24 कैरेट सोना: कल 1,34,330 रुपये प्रति 10 ग्राम था, आज 1,34,070 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. 22 कैरेट सोना: कल 1,23,150 रुपये प्रति 10 ग्राम था, आज 1,22,900 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

चांदी की कीमत

दिल्ली में चांदी के भाव में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिला. कल चांदी 2,04,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी, आज भी 2,04,000 रुपये प्रति किलोग्राम है. ध्यान दें कि अचानक कल चांदी का दाम 2 लाख के पार चला गया था और आज सुबह इसमें लगभग 6,000 रुपये की गिरावट देखी गई.

ये भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के दामों ने मारी ऊंची छलांग, सिल्वर पहुंचा 2 लाख के पार, गोल्ड में हुई इतनी बढ़त, जाने आज के ताजा रेट

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोने के भाव में हल्की गिरावट रही. 24 कैरेट सोना: कल 1,34,330 रुपये, आज 1,34,070 रुपये प्रति 10 ग्राम. 22 कैरेट सोना: कल 1,23,150 रुपये, आज 1,22,900 रुपये प्रति 10 ग्राम.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी सोने के भाव में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई. 24 कैरेट सोना कल 1,34,330 रुपये, आज 1,34,070 रुपये प्रति 10 ग्राम. 22 कैरेट सोना: कल 1,23,150 रुपये, आज 1,22,900 रुपये प्रति 10 ग्राम.

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read