Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Gold Silver Rate Today: ईद और नवरात्रि से पहले सोने-चांदी में बंपर उछाल, आप भी जान लीजिए आज का रेट?

Gold Silver Price Today: आज सोने की कीमतों में 450 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जबकि चांदी की दरें स्थिर बनी हुई हैं. वैश्विक आर्थिक अस्थिरता, डॉलर में उतार-चढ़ाव और बढ़ती महंगाई के कारण सोने की कीमतें उच्च स्तर पर पहुंच रही हैं. जानें आज का रेट

Gold Rate

Gold Rate

Gold Silver Price: नवरात्रि का पावन पर्व निकट है, और यदि आप सोने-चांदी की खरीदारी या निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है. आज शुक्रवार 28 मार्च को सोना महंगा हुआ है, जबकि चांदी की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. आइए, जानते हैं Bankbazaar.com के अनुसार प्रमुख सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की मौजूदा कीमतें-

देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें

वर्तमान में, 24 कैरेट सोने का भाव 90,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक हो गया है, जबकि 22 कैरेट सोना 82,400 रुपये के पार कारोबार कर रहा है. बीते दिन की तुलना में आज सोने के दामों में 450 रुपये बढ़े हैं. वहीं, चांदी की कीमत 1,01,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर बनी हुई है.

दिल्ली और मुंबई में सोने की कीमतें

दिल्ली

82,510 रुपये

90,000 रुपये

चेन्नई

82,360 रुपये

89,850 रुपये

मुंबई

81,960 रुपये

89,850 रुपये

कोलकाता

81,360 रुपये

89,850 रुपये

उत्तर प्रदेश में सोने की कीमतें

Bankbazaar.com के अनुसार, लखनऊ के सर्राफा बाजार में सोने के दामों में तेजी देखने को मिली है.

  • 22 कैरेट सोना: 83,350 रुपये प्रति 10 ग्राम (कल: 82,950 रुपये)
  • 24 कैरेट सोना: 87,520 रुपये प्रति 10 ग्राम (कल: 87,100 रुपये)

मध्य प्रदेश में सोने की कीमतें

इंदौर में भी सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

  • 22 कैरेट सोना: 83,250 रुपये प्रति 10 ग्राम (कल: 82,850 रुपये)
  • 24 कैरेट सोना: 87,410 रुपये प्रति 10 ग्राम (कल: 86,990 रुपये)

सोने की कीमतों में तेजी की वजह?

  1. वैश्विक आर्थिक अस्थिरता: भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण निवेशक सुरक्षित संपत्तियों की ओर रुख कर रहे हैं.
  2. अमेरिका में संभावित नए शुल्क: अमेरिकी बाजार में संभावित आर्थिक मंदी और नए शुल्कों के संकेत ने सोने की मांग को बढ़ाया है.
  3. डॉलर की स्थिति: डॉलर में उतार-चढ़ाव और वैश्विक केंद्रीय बैंकों द्वारा बढ़ती सोने की खरीदारी से कीमतों में इजाफा हुआ है.
  4. महंगाई की चिंताएं: वैश्विक स्तर पर बढ़ती महंगाई भी सोने की मांग को बढ़ा रही है, जिससे इसकी कीमत उच्चतम स्तर के करीब पहुंच गई है.

भारत में सोने की कीमत कैसे तय होती है?

  • अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम: वैश्विक सोने की कीमतों का भारतीय बाजार पर सीधा प्रभाव पड़ता है.
  • सरकारी टैक्स और शुल्क: सोने पर लगने वाले आयात शुल्क और अन्य करों के कारण इसकी कीमतों में बदलाव होता है.
  • रुपये का मूल्य: भारतीय मुद्रा के डॉलर के मुकाबले मजबूत या कमजोर होने से सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव आता है.
  • मांग और आपूर्ति: खासतौर पर त्योहारों और शादियों के सीजन में सोने की मांग बढ़ने से इसकी कीमतों में वृद्धि होती है.

 

ये भी पढ़ें: Taxi Service: OLA-UBER की तर्ज पर सरकार शुरू करेगी टैक्सी प्लेटफॉर्म, ड्राइवरों को मिलेगा सीधा फायदा, जानें कैसे?

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital