Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Unmarried Pension Scheme: कुंवारे लोगों को पेंशन देने की तैयारी में हरियाणा सरकार, सीएम मनोहर लाल खट्टर ने किया ऐलान

Unmarried Pension Scheme: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि राज्य सरकार बहुत जल्द अविवाहित लोगों के लिए एक पेंशन योजना शुरू करने की योजना बना रही है.

Unmarried Pension Scheme ( प्रतीकात्मक तस्वीर)

Unmarried Pension Scheme ( प्रतीकात्मक तस्वीर)

Unmarried Pension Scheme: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि राज्य सरकार बहुत जल्द अविवाहित लोगों के लिए एक पेंशन योजना शुरू करने की योजना बना रही है. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार अगले छह महीने के भीतर राज्य में बुजुर्ग पेंशन को बढ़ाकर 3000 रुपये प्रति माह कर देगी. हालांकि, इसके लिए उन्होंने आयु वर्ग तय करने की बात भी कही है. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल के कलामपुरा गांव में ‘जन संवाद’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “सरकार एक महीने के भीतर योजना के संबंध में निर्णय लेगी.”

जनसंवाद के दौरान 60 वर्षीय अविवाहित व्यक्ति की पेंशन संबंधी शिकायत का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार एक नई पेंशन योजना शुरू करने की योजना बना रही है. मुख्यमंत्री ने करनाल के उपायुक्त को जिले के सभी गांवों में इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने कहा, “आज के समय में 70 फीसदी से 80 फीसदी काम ऑनलाइन होता है और इसलिए गांवों में इंटरनेट सेवा का होना जरूरी है. करनाल पहला जिला होगा जहां हर गांव में बीएसएनएल इंटरनेट सेवा उपलब्ध होगी.

45-60 आयु वर्ग के अविवाहितों को मिलेगा लाभ

 

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा सरकार 45 से 60 आयु वर्ग के लोगों को पेंशन देने की योजना बना रही है. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस योजना के लागू हो जाने से राज्य के करीब 1.25 लाख लोगों को इसका लाभ मिलेगा. बता दें कि हरियाणा सरकार इसके अतिरिक्त कई और पेंशन योजना चला रही है, जिसमें दिव्यांग पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन योजना प्रमुख है.

यह भी पढ़ें: सरकार ने कैंसिल की पवनहंस विनिवेश प्रक्रिया, तीसरी बार हो रही थी बेचने की कोशिश

राज्य विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला

कुंवारे लोगों को पेंशन देने की नई योजना को 2024 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों से जोड़ा जा रहा है. प्रस्तावित योजना को विधानसभा चुनावों के साथ-साथ हरियाणा के खराब लिंग अनुपात में सुधार के प्रयास के रूप में भी देखा जा रहा है, जो वर्तमान में 917 है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य के अविवाहित पुरुषों को हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश, बिहार, केरल, असम और पश्चिम बंगाल जैसे अन्य राज्यों की महिलाओं के साथ शादी करने के लिए मजबूर किया जाता है. ऐसी दुल्हनों की संख्या लगभग 1.35 लाख आंकी गई है, जिनमें बड़ी संख्या में ऐसी महिलाएं भी शामिल हैं जिन्हें कथित तौर पर दूसरे राज्यों से लाया गया था और हरियाणा में कुंवारे पुरुषों से शादी कर दी गई थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital