यूटिलिटी

इस स्कीम में पति-पत्नी एक साथ कर सकते हैं निवेश, मिलेगी हर महीने 9 हजार रु पेंशन, जानिए डिटेल्स

PM Vaya Vandana Yojana:  हम सभी अपने भविष्य आर्थिक रूप से सुरक्षित करने के लिए कई तरह की सेविंग स्कीमों (Saving Scheme) में निवेश करते हैं. नौकरी के दौरान ही कई लोग अपने रिटायरमेंट (Retirement) की प्लानिंग नहीं कर पाते हैं. ऐसे लोगों के लिए सरकार एक स्कीम चलाती है. इस स्कीम में एक बार निवेश कर कोई भी व्यक्ति हर महीने अपने लिए पेंशन की व्यवस्था कर सकता है. सरकार की इस स्कीम का नाम वय वंदन योजना (Vaya Vandana Yojana) है. इस स्कीम में पति-पत्नी दोनों एक साथ निवेश कर सकते हैं.

LIC  करती है ऑपरेट

वय वंदन योजना रिटायरमेंट के बाद की वित्तीय योजनाओं की जरूरतों को पूरा करती है. 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. वय वंदन  पहले 4 मई 2017 से 31 मार्च 2020 तक के लिए ही उपलब्ध थी. फिर बाद में सरकार ने इस स्कीम को 31 मार्च 2023 तक बढ़ा दिया था. वय वंदन योजना एक बीमा पॉलिसी के साथ पेंशन स्कीम है, जो देश के वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करती है. इस पेंशन योजना जीवन बीमा निगम (LIC)ऑपरेट करती है.

कितना मिलता है ब्याज

इस पेंशन स्कीम के तहत मासिक पेंशन (Monthly Pension) का लाभ लेने वाले को उनके निवेश पर 10 साल तक सालाना 7.40 फीसदी का ब्याज मिलता है. इस योजना के तहत कोई भी वरिष्ठ नागरिक (Senior Citizen) 15 लाख रुपये तक का निवेश कर सकता है. पहले निवेश की अधिकतम सीमा साढ़े सात लाख रुपये थी.

9 हजार रुपये की पेंशन के लिए कितना करें निवेश

अगर कोई  60 साल का वरिष्ठ नागरिक प्रति महीने एक हजार रुपये की पेंशन चाहता है, तो एक बार में 1.62 लाख रुपये निवेश करने होंगे. पेंशन की राशि को सालाना आधार पर भी लिया जा सकता है. इस स्कीम के तहत अधिकतम 9250 रुपये का मासिक पेंशन लिया जाता है. इसके लिए वरिष्ठ नागरिकों को 15 लाख रुपये का निवेश करना होगा. वय वंदना स्कीम का मुख्य उद्देश्य देश के वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन प्रदान करना है.

ये भी पढ़ें- Vivo: नए साल पर वीवो लेकर आया सस्ता 5G स्मार्टफोन, 5000mAh की बैटरी के साथ और भी कई दमदार फीचर

नहीं मिलती इनकम पर टैक्स छूट

प्रधानमंत्री वय वंदन योजना में निवेश करने वालों को इनकम पर किसी भी तरह की छूट नहीं मिलती है. अगर कोई वरिष्ठ नागरिक इस स्कीम में निवेश करना चाहता है, तो इसके लिए अंतिम तारीख 31 मार्च 2023 है.  इस स्कीम में GST पर छूट मिलती है और इसपर मासिक और सालाना दोनों तरह से पेंशन लेने के सुविधा उपलब्ध है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

‘लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य…’, पीएम मोदी ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई देते हुए…

7 minutes ago

पीएम किसान की 24वीं किस्त पर आई बड़ी अपडेट! 16 दिन बीते, जानिए कब मिल सकता है दिवाली का बड़ा तोहफा

PM Kisan Update 2026: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों को 24वीं…

13 minutes ago

Bigg Boss 20: वीकेंड का वार में फूटा भाईजान का गुस्सा! काजी तौकीर की लगी क्लास

'बिग बॉस 20' में हाल ही में आए वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल को शो के…

32 minutes ago

Petrol Diesel Prices Today: इन बड़े शहरों में 110 रुपये के पार पहुंचा पेट्रोल! फ्यूल भरवाने से पहले चेक कर लें आज के ताजा रेट

Petrol Diesel Prices Today: आज (शनिवार) सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों…

35 minutes ago