Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Confirm Ticket: इस सीजन गर्मियों में नहीं होगी सीट की परेशानी, रेलवे ने उठाया ये कदम

Confirmed Train Ticket: हर साल गर्मी के मौसम में रेलवे पर यात्रियों का बोझ कई गुना बढ़ जाता है. नतीजा यह होता है कि ट्रेनों में क्षमता से अधिक यात्री सवार होते हैं.

Train

सांकेतिक तस्वीर

Confirmed Train Ticket: भारतीय रेलवे अपने यात्रियों के लिए के लिए  समय-समय पर विशेष ट्रेनों की शुरूआत करता है. इसी कड़ी में अब भारतीय रेलवे ने इन गर्मियों में बिहार और उत्तर प्रदेश की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए विशेष ट्रेनों की घोषणा की है. यात्रियों की भीड़ को देखते हुए यह फैसला किया गया है. ये विशेष ट्रेनें पाटलिपुत्र से गोमतीनगर और बरौनी से कोयम्बटूर तक चलेंगी. इसका मकसद गर्मी के मौसम में यात्रियों को राहत देना है.अगर आप भी बिहार और उत्तर प्रदेश की यात्रा करने जा रहे हैं तो आप इन ट्रेनों में बुकिंग करा सकते हैं. ये ट्रेनें गर्मी में लोगों को आने-जाने में राहत देंगी.

इस गर्मी के मौसम में 217 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

भारतीय रेलवे ने गर्मी की भीड़ से निपटने के लिए 217 विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. ये ट्रेनें पूरे गर्मी के मौसम में 4010 फेरे लगाएंगी, जो एक नया रिकॉर्ड होगा. भारतीय रेलवे ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी है कि आम जनता की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने यह फैसला लिया है. ये ट्रेनें देश के महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों के बीच चलेंगी. माना जा रहा है कि इन ट्रेनों में बड़ी संख्या उन ट्रेनों की होगी, जो बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत को जोड़ती हैं.

ये भी पढ़ें- UP News: कानपुर जू पहुंचे आरिफ को देखकर खुशी से बाड़े के अंदर ही उड़ने लगा सारस, BJP सांसद वरुण गांधी सहित पूर्व IAS ने CM से लगाई लौटाने की गुहार

इन रूटों पर चलेंगी ज्यादातर ट्रेनें

रेल मंत्रालय ने जानकारी दी है कि दक्षिण पश्चिम रेलवे और दक्षिण मध्य रेलवे ने क्रमश: सबसे ज्यादा 69 और 48 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. वहीं पश्चिम रेलवे और दक्षिण रेलवे ने अपनी विशेष सूची में क्रमश: 40 और 20 ऐसी विशेष ट्रेनें जोड़ी हैं. इसके अलावा पूर्व मध्य रेलवे और मध्य रेलवे जैसे जोन ने 10-10 स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी की है, जबकि उत्तर पश्चिम रेलवे ने 16 ट्रेनें चलाने की तैयारी की है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital