Bharat Express DD Free Dish

जल्द ही इंडिया में लॉन्च होने वाला है iPhone 17 Air, मार्केट मे छाया स्लिम स्मार्टफोन का क्रेज, जानिए क्यों हो रही इतनी चर्चा

iPhone 17 Air को Apple अपने सबसे पतले और हल्के iPhone के रूप में लॉन्च करने जा रहा है. लीक्स के मुताबिक, इसकी कीमत ₹77,900 से शुरू हो सकती है और यह सितंबर 2025 में लॉन्च होगा.

iphone 17

iPhone 17 Air Launch Date: Apple की हर नई आईफोन सीरीज़ का फैंस को पूरे साल इंतजार रहता है- लेकिन इस बार जो हलचल मची है, वो कुछ अलग ही है, वजह है- iPhone 17 Air. यह फोन iPhone 17 सीरीज का हिस्सा होगा और माना जा रहा है कि कंपनी इसे अपने अब तक के सबसे स्लिम स्मार्टफोन के तौर पर पेश करने जा रही है.

अब तक जितने भी लीक्स सामने आए हैं, उनसे तो साफ लग रहा है कि Apple इस बार कुछ बिल्कुल नया करने वाला है. iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max के साथ ये नया Air मॉडल मार्केट में दस्तक देने को तैयार है- लेकिन प्लस मॉडल की जगह!

क्यों बना है iPhone 17 Air इतना खास?

लीक्स की मानें तो iPhone 17 Air को पतले और हल्के डिजाइन के साथ उतारा जाएगा. इस फोन को “Air” नाम यूं ही नहीं मिला, इसका लुक और फील बिल्कुल वैसे ही हल्का और स्टाइलिश होने वाला है जैसे MacBook Air का होता है. हां, बैटरी थोड़ी छोटी हो सकती है, लेकिन परफॉर्मेंस और लुक्स के मामले में यह फोन लोगों का दिल जीतने वाला है.

कब लॉन्च होगा और कितनी हो सकती है कीमत?

Apple की ओर से अब तक कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन टेक वर्ल्ड में चल रही चर्चाओं के मुताबिक, iPhone 17 सीरीज को सितंबर के दूसरे हफ्ते, यानी 8 से 10 सितंबर के बीच लॉन्च किया जा सकता है. कीमत की बात करें तो लीक्स में दावा किया गया है कि iPhone 17 Air की शुरुआती कीमत ₹77,900 हो सकती है.

जानें नए फीचर्स में क्या है खास

अब आते हैं उन फीचर्स पर, जिनकी वजह से लोग अभी से इस फोन को लेकर एक्साइटेड हैं-

  • फोन में मिल सकता है 6.9 इंच का LTPO Super Retina OLED डिस्प्ले. यानी शानदार कलर और स्मूद विजुअल्स के लिए तैयार हो जाइए.
  • 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ यह डिस्प्ले गेमिंग और वीडियो के शौकीनों को जरूर पसंद आएगा.
  • परफॉर्मेंस के लिए इसमें Apple A19 चिपसेट दिया जा सकता है, जो और भी फास्ट और एफिशिएंट होगा.
  • बेस वेरिएंट में आपको 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिल सकती है. यानी मल्टीटास्किंग का कोई टेंशन नहीं.
  • फोटोग्राफी की बात करें तो पीछे 48MP का सिंगल कैमरा और आगे 24MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है.
  • बैटरी हो सकती है 3000mAh की, जो शायद थोड़ी कम लगे, लेकिन Apple का सॉफ्टवेयर इसे लंबे समय तक चलाने में मदद करेगा.

ये भी पढ़ें- Army Agniveer Result 2025: जल्द जारी होगा आर्मी अग्निवीर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, जानिए कब और कैसे करें चेक?

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read