यूटिलिटी

IT Jobs: इन तीन कंपनियों में हजारों लोगों की गई नौकरियां, छह महीने हालात हुए बदतर

रोजगार देने के मामले में आईटी कपंनियों का नाम सबसे पहले आता है. लेकिन अब इनका हाल बुरा चल रहा है. पिछले 6 महीनें के अंदर में कई लोग बेरोजगार हुए है. वहीं आनें वाले कुछ महीने तक हालात में कोई बदलाव का आसार नजर नहीं आ रहा है. देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस ने इसी हफ्ते वित्तीय नतीजे जारी करने की शुरुआत की है. इसके बाद इंफोसिस और एचसीएल टेक ने भी जारी कर दिए हैं.

आईटी सेक्टर में रोजगार के हालत खराब

बता दें कि अप्रैल-जून से ही आईटी सेक्टर का रोजगार के मामले में हालात खराब चल रहा है. तीन बड़ी आईटी कंपनियों के वित्तीय परिणम सामने आया है. जिसमें पता चलता है कि पिछले छह महीने के दौरान इन कंपनियों में हजारों लोगों बेरोजगार हुए है. लगभग ये आंकड़ा 25 हजार का है. इसकी मुख्य वजह कंपनियों द्वारा अपनाए जा रहे लागत बचत के उपाय है. इसके साथ ही खाली पदों के लिए लोगों को हायर नहीं कर पाना और नियुक्तियों की कमी हो सकती है.

ये भी पढ़ें- Operation ‘Ajay’: इजरायल से 212 भारतीयों की वतन वापसी, चेहरे पर दिखी खुशी तो पीएम मोदी का जताया आभार, जानें और क्या कुछ कहा

देश की बड़ी आईटी कंपनी का हाल बेहाल

इस हफ्ते बुधवार को सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस ने अपने नतीजे जारी किए. कंपनी के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी मिलिंद लक्कड़ ने कहा कि सितंबर तिमाही में कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या में करीब 6000 की कमी आई है. साथ ही उन्होंने बताया कि आने वाले कुछ समय तक कर्मचारियों की संख्या कम की जा सकती है.

ये भी पढ़ें- “पापा कभी प्रमुख पद से इस्तीफा देना नहीं चाहते थे”, शरद पवार ने क्यों छोड़ी थी NCP की अध्यक्षता, सुप्रिया सुले ने किया खुलासा

इंफोसिस ने इतने कर्मचारियों को बाहर किया

वहीं देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस में तो हालात और भी खराब रहे हैं. सितंबर में इंफोसिस में कर्मचारियों की संख्या 7,530 घट गई है. वहीं अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 6,940 कम की गई. इस मामले में इंफोसिस का कहना है कि फिलहाल कैंपस हायरिंग करने की जरूरत नहीं है. एचसीएल टेक में भी यही स्थिति है.

Dimple Yadav

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

8 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

9 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago