Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Jeevan Azad policy: LIC की इस स्कीम की देश में धूम, लॉन्च के 15 दिनों में ही बिक गई 50000 से ज्यादा पॉलिसी

LIC की जीवन आजाद पॉलिसी को लोगों के बीच शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस स्कीम को जनवरी 2023 में लॉन्च किया था. इस पॉलिसी का मिनिमम सम एश्योर्ड 2 लाख रुपये है और इसे आसानी से कोई भारतीय नागरिक खरीद सकता है.

सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की जीवन आजाद पॉलिसी को इन दिनों शानदार रिस्पॉन्स मिला है. लॉन्च के बाद 10-15 दिनों में LIC ने 50,000 जीवन आजाद पॉलिसी बिक चुकी है. LIC के अध्यक्ष एम आर कुमार ने वर्चुअल प्रेस मीट के दौरान इस बारे में जानकारी शेयर की है. जीवन आजाद पॉलिसी एक नॉन पार्टिसिपेटिंग बीमा योजना है. LIC ने इसे जनवरी 2023 में पेश किया था. LIC हर उम्र के लिए लोगों के लिए योजना लाती रहती है. देश के लाखों लोगों ने LIC की तमाम स्कीमों में निवेश किया है.

मिलेगा गारंटी रिटर्न

जीवन आजाद स्कीम में प्रीमियम भुगतान की अवधि माइनस 8 साल है. उदाहरण के लिए यदि कोई निवेशक 18 साल की पॉलिसी अवधि चुनता है, तो व्यक्ति को 10 साल (18-8) के लिए ही प्रीमियम का भुगतान करना पडेगा. मैच्योरिटी पर पॉलिसी एकमुश्त राशि का भुगतान करने का गारंटी दे रही है. इस पॉलिसी में मिनिमम सम एश्योर्ड 2 लाख रुपये और मैक्सिमम सम एश्योर्ड 5 लाख रुपये दी गई है. इस पॉलिसी को 15 से 20 साल के लिए ले सकते है.

ये भी पढ़ें- Turkiye Earthquake: तुर्किये और सीरिया में मरने वालों की संख्या 24000 से अधिक, भीषण ठंड में खाना-पानी के लिए तरसे लोग

यदि कोई 30 साल का व्यक्ति 18 साल के लिए जीवन आजाद स्कीम को ले रहा है. वो दो लाख रुपये के सम एश्योर्ड के लिए 12,038 रुपये 10 साल तक जमा कर सकता है. अगर किसी पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाए, तो पॉलिसी लेने का समय चुना गया ‘बेसिक सम एश्योर्ड’ या वार्षिक प्रीमियम का 7 गुना भुगतान नॉमिनी को किया जाएगा.

 LIC का मुनाफा

एम आर कुमार ने कहा कि नॉन पार्टिसिपेटिंग बीमा जैसे गारंटीड स्कीम पर LIC फोकस कर रहा है. क्योंकि वे पॉलिसीहोल्डर्स को हाई मार्जिन प्रदान करते हैं. प्रेस मीट के दौरान उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर 2022 को समाप्त तिमाही में LIC के नेट प्रॉफिट में इजाफा हुआ है. LIC ने दिसंबर की तिमाही में मुनाफे में 6,334 करोड़ रुपये की भारी वृद्धि दर्ज की है. जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 235 करोड़ रुपये थी. Q3FY22 में 97,620 करोड़ रुपये की तुलना में Q3FY23 में LIC की शुद्ध प्रीमियम इनकम भी बढ़कर 1.1 लाख करोड़ रुपये हो गया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital