यूटिलिटी

Money Saving Tips: फिजूलखर्ची पर लगाना चाहते हैं लगाम तो अपनाएं ये 6 अच्छी आदतें

ज्यादातर लोग फिजूलखर्ची पर पैसा खर्च करते हैं, जिससे उनका मासिक बजट बिगड़ जाता है. कई ऐसे फालतू खर्चे होते हैं, जिन्हें कम करके आप न सिर्फ अपनी आमदनी बचा पाएंगे, बल्कि फाइनेंशियल प्लानिंग कर अपने पैसे भी बढ़ा सकते हैं. इसमें दोस्तों को ट्रीट करने से लेकर खास दिन मनाने तक कई आदतों में सुधार करने की जरूरत होती है, ताकि आपके महीने का बजट न बिगड़े और आप इस कमाई का सही जगह इस्तेमाल कर सकें.

यहां हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपनी फिजूलखर्ची पर काबू पा सकते हैं. आइए जानते हैं वो 6 तरीके, जिन्हें अपनाकर अच्छी तरह से पैसे की बचत की जा सकती है.

अपने खर्चों का बजट बनाएं

ज्यादातर लोगों में देखा जाता है कि वे अपने मासिक खर्चों का प्रबंधन नहीं कर पाते हैं और अपनी बचत को इधर-उधर खर्च करते रहते हैं. इस वजह से उनका बजट महीने से पहले ही खत्म हो जाता है. ऐसे में आपको एक महीने का बजट तैयार करना होगा और फिर उसी हिसाब से पैसे खर्च करने होंगे.

खाली समय में खरीदारी

लोगों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि जब वे खरीदारी करने जा रहे हों, तो उनके पास खाली समय होना चाहिए, ताकि वे पैसे का बुद्धिमानी से उपयोग कर सकें और अधिक महंगी चीजों से बच सकें.

ये भी पढ़ें- Delhi Metro: देश का पहला वर्चुअल शॉपिंग एप लॉन्च करेगी दिल्ली मेट्रो, उतरते ही आपके हाथ में होगा सामान

बचत करने की आदत डालें

अगर आपको अभी तक बचत करने की आदत नहीं है तो आपको जल्द ही यह तरीका अपनाना चाहिए, क्योंकि इससे आपकी आमदनी भी बचेगी और अगर आप इस पैसे को सही जगह निवेश करेंगे तो आपकी आमदनी भी बढ़ेगी. आप अपनी आमदनी को म्यूचुअल फंड, बैंक एफडी और सरकारी योजनाओं जैसी जगहों पर जमा कर सकते हैं.

स्मार्ट खरीदारी करें

यदि आप घरेलू सामान या महीने के बजट की खरीदारी कर रहे हैं, तो आपको इन वस्तुओं को थोक में खरीदना चाहिए, क्योंकि इससे आपका खर्च कम होगा. इसके साथ ही आपको ऑनलाइन और दुकानों से सामन के डिस्काउंट और कीमत की तुलना भी करनी चाहिए.

शॉपिंग ऐप्स को बार-बार चेक करना बंद करें

ऑनलाइन शॉपिंग ऐप्स को बार-बार खरीदारी करने और बार-बार चेक करने से बचना चाहिए, क्योंकि ये आपके इस्तेमाल के हिसाब से डिस्काउंट आदि कम कर देते हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

30 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

31 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago