यूटिलिटी

Sarkari Naukri: जल्द होगी जेल विभाग के 3500 पदों पर भर्ती, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए आदेश

Jobs in Uttar Pradesh: योगी सरकार कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग में खाली पड़े पदों को भरने की तैयारी में है. इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग और गृह विभाग की उच्च स्तरीय बैठक में भर्ती का खाका तैयार करने का आदेश दिया है. ऐसे में जल्द ही इन पदों को भरने के लिए शासनादेश जारी किया जा सकता है. वर्तमान में कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग में 3500 से अधिक पद रिक्त हैं. ये पद समूह ‘क’ से ‘घ’ तक के हैं.

शासन स्तर पर रिक्त पदों का खाका तैयार किया जा रहा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्च स्तरीय बैठक में गृह विभाग के साथ कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग की समीक्षा बैठक की. इस दौरान विभाग के अधिकारियों ने उन्हें जानकारी दी कि वर्तमान में विभाग में कुल 3504 पद रिक्त हैं. उन्होंने बताया कि विभाग में समूह ‘क’ के 156 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 107 पद रिक्त हैं. इसी प्रकार समूह ‘ख’ के 738 पद स्वीकृत हैं, जिनमें 326 पद रिक्त हैं. जबकि समूह ‘सी’ और ‘डी’ में 10543 और 682 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से  2808 और 263 पद रिक्त हैं. ऐसे में कुल स्वीकृत 12119 पदों के बदले में 8769 पदों पर कार्मिक तैनात हैं, जबकि बाकी पद खाली हैं. इसी तरह जेल वार्डर के 7815 पदों के विरुद्ध 2068 पद खाली हैं. जिसके लिए विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को पत्र लिखा जा चुका है. इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया मई में शुरू हो सकती है.

मेडिकल ऑफिसर और फार्मासिस्ट के खाली पदों पर भी तैनाती होगी

चिकित्सा अधिकारी के 153 पदों के विरुद्ध 36 पद रिक्त हैं. इन पदों पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा पदस्थापना की जाती है. ऐसे में विभाग ने स्वास्थ्य विभाग को पत्र भेजा है. इसके साथ ही फार्मासिस्ट के 149 पदों के विरुद्ध 89 पद रिक्त हैं, जिसके लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को पत्र के माध्यम से सूचित कर दिया गया है. अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि रिक्त पदों के कारण जेलों को सुचारू रूप से चलाने में समस्या आ रही है. इसके साथ ही जेल मैनुअल के मुताबिक बंदियों को सुविधाएं देने में भी दिक्कत आ रही है. इस पर मुख्यमंत्री ने सरकार को विभाग में रिक्त पदों का प्रारूप तैयार कर शासनादेश जारी कर रिक्त पदों को नियमानुसार भरने के निर्देश दिये थे, जिस पर शासन स्तर पर कार्रवाई चल रही है. 

Dimple Yadav

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago