Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Trains Running Late: कोहरे के कारण विजिबिलिटी जीरो, 29 ट्रेनें चल रहीं लेट

Trains Running Late: देश की राजधानी दिल्ली में घने कोहरे के कारण उत्तर रेलवे क्षेत्र में 29 ट्रेनें लेट से चल रही हैं. भीषण कोहरे और ठंड के कारण उड़ानें प्रभावित हैं.

trains

Trains Running Late: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में घने कोहरे का असर देखने को मिल रहा है. देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह से ही घना कोहरा छाया है. कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है. कोहरे के कारण उत्तर रेलवे क्षेत्र में 29 ट्रेनें देरी से चल रही हैं. साथ ही कोहरे की वजह से फ्लाइटें लेट हो रही हैं. शीतलहर भी लोगों पर जमकर कहर बरपा रही है. वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले दो दिनों तक शीतलहर से राहत नहीं मिलने वाली है.

29 ट्रेनें घने कोहरे के कारण घंटों देरी से चल रही हैं

घने कोहरे की वजह से यातायात पर बुरा प्रभाव देखने को मिला है लेकिन कोहरे की मार रेलवे पर अधिक पड़ता है. सोमवार 9 जनवरी को उत्तर रेलवे जोन में चलने वाली कुल 29 ट्रेनें घने कोहरे के कारण घंटों देरी से चल रही हैं.  इसकी जानकारी भारतीय रेल के उत्तर रेलवे ने दी है. नॉर्दन रेलवे ने जो लिस्ट जारी की है, उसके मुताबिक कई ट्रनें साढ़े चार घंटे तक की देरी से चल रहीं हैं. नॉर्दन रेलवे जोन की ये ट्रेनें हैं लेट-

दिल्ली एयरपोर्ट पर इतनी उड़ानें देर

बता दें कि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कम विजिबिलिटी के कारण शारजाह से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट को जयपुर से डायवर्ट कर दिया गया है. वहीं दिल्ली हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने कहा कि खराब मौसम के कारण करीब 15 उड़ानों में लेट हुआ हैं. राष्ट्रीय राजधानी में भीषण कोहरे और ठंड के कारण कई फ्लाइट डिले हो गई हैं. दिल्ली एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों का कहना है कि हवाईअड्डे पर विजिबिलिटी बहुत कम है और यहां का मौसम बहुत ठंडा है.

ये भी पढ़ें- Railway Passengers Benefit: रेलवे ने यात्रियों को दी सौगात, ट्रेन हादसा होने पर मिलेगा 10 लाख रुपये तक मुआवजा

अभी और गिरेगा पारा, छाया रहेगा घना कोहरा

मौसम विभाग की माने तो अगले तीन दिनों के दौरान पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में खास बदलाव के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. मध्य भारत में अगले एक दो दिनों में पारा दो से तीन डिग्री तक गिरने की आशंका है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital