Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बहराइच में खाकी का ‘डबल धमाका’! एक ही रात में असलम और मुल्कराज का क्यों किया हाफ-एनकाउंटर?

उत्तर प्रदेश के बहराइच में पुलिस और SOG टीम ने एक ही रात में दो खूंखार अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया है. 50-50 हजार के इनामी असलम और मुल्कराज को गोली लगने के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.

Crime News

उत्तर प्रदेशपुलिस का ‘ऑपरेशन लंगड़ा’अब बदमाशों के लिए सबसे बड़ा खौफ बन चुका है. बहराइच (Bahraich) जिले से एक ऐसी ही ‘सुपर-एक्शन’ वाली खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके के अपराधियों की नींद उड़ा दी है. रिपोर्टर रफीक उल्ला खान के मुताबिक, बहराइच पुलिस और SOG ने एक ही रात में दो-दो एनकाउंटर (Double Encounter) कर अपनी धाक जमा दी है!

50 हजार के इनामी असलम का ‘हाफ-एनकाउंटर’

पहली कामयाबी SOG और रामगांव पुलिस की संयुक्त टीम को मिली, जब उनका आमना-सामना थाना बौंडी के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर असलम से हो गया. 50 हजार के इस इनामी बदमाश पर चोरी और लूट के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस की घेराबंदी देख असलम ने फायरिंग की, लेकिन जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली सीधा उसके पैर में जा लगी. हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर उसका एक साथी भागने में कामयाब रहा.

मुल्कराज भी नहीं बचा, बाएं पैर में घुसी गोली

असलम के एनकाउंटर की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि पुलिस का दूसरा ‘एक्शन’ शुरू हो गया. कोतवाली कैसरगंज इलाके के रुकनापुर तिराहे के पास असलम और फिरोज का सबसे खास और तीसरा साथी मुल्कराज भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया. इस 50 हजार के इनामी चोर ने भी पुलिस से पंगा लेने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की गोली सीधा उसके बाएं पैर को चीरते हुए निकल गई!

सोना-चांदी और लूट का माल बरामद

खून से लथपथ मुल्कराज को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी किए गए सोने-चांदी के भारी आभूषण और नकद कैश बरामद किया गया है.

ये भी पढ़ें: मालपुआ नहीं परोसा तो गांव में मचा बवाल! अंतिम संस्कार के भोज में शामिल हुए 42 परिवारों का हुआ सामाजिक बहिष्कार

दोनों अस्पताल में भर्ती, SP का कड़ा संदेश

बहराइच के SP विश्वजीत श्रीवास्तव ने साफ कर दिया है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ पुलिस का यह जीरो-टॉलरेंस अभियान यूं ही जारी रहेगा. फिलहाल पुलिस की गोली से घायल हुए असलम और मुल्कराज दोनों को बहराइच के मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. बहराइच पुलिस के इस ‘डबल-एक्शन’ ने साफ कर दिया है कि यूपी में अपराध करने वालों के पैरों का सलामत रहना अब नामुमकिन है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital