Bharat Express DD Free Dish

ये कैसा प्यार है? पति, बच्चे को छोड़कर प्रेमी के लिए टावर पर चढ़ी महिला, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

बलिया में शादी का वादा तोड़कर भागे प्रेमी को बुलाने की जिद पर अड़ी एक महिला अपने 6 साल के बच्चे को नीचे छोड़कर 130 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई. शादी कराने के आश्वासन पर उतरी नीचे.

Ballia High Voltage Drama Woman Climbs Mobile Tower For Lover

आज के समय में प्यार का मामला कुछ यूं हो गया है की लोगों ने टावरों पर चढ़ने की परंपरा बना ली हो. ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से आया है, जिसमें एक विवाहिता ने अपने 6 साल के बच्चे को छोड़कर मोबाइल टावर पर चढ़ गई और खूब बवाल काटा. मौके पर मौजूद भीड़ से वो अपने प्रेमी को बुलाने की गुहार लगाती रही. महिला ने टावर से ही चिल्लाकर कहा कि जबतक उसका प्रेमी नहीं आएगा वो टावर से नीचे नहीं उतरेगी. महिला का यह रूप देखकर वहां मौजूद लोगों की सांसें अटक गई. नीचे मौजूद उसका 6 साल का बेटा भी बिलख-बिलखकर रोता रहा, लेकिन महिला अपने जिद पर अड़ी रही.

प्रमी संग 6 महिने लिव-इन में रही

यह पूरा मामला बलिया के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र का है. 23 वर्षीय मुन्नी गोंड ने बताया कि 8 साल पहले उसने अपने पहले प्रेमी से भागकर शादी की थी, लेकिन पति की शराब पीने की लत और रोज-रोज की झगड़े से तंग आकर वह अपने बच्चे के साथ मायके आ गई थी.

इसी बीच इंस्टाग्राम पर उसकी मुलाकात छितौनी गांव के अंकित गोंड से हुई. बातों-बातों में प्यार बढ़ा कि अंकित उसे गुजरात ले गया, जहां दोनों करीब 6 महीने तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे.

लेकिन बाद में अंकित उसे गुजरात में अकेला छोड़कर गांव भाग आया और परिजनों के दबाव में शादी से मुकर गया. जब महिला उसके घर पहुंची, तो ससुराल वालों ने बच्चे की मां होने का ताना देकर उसे भगा दिया.

अधिकारियों ने शादी का आश्वासन देकर उतारा नीचे

प्रशासनिक मदद न मिलने से परेशान होकर महिला ने यह कदम उठाया. घटनास्थल पर मौजूद लोगों से खबर मिलने पर पुलिस और तहसीलदार नितिन सिंह मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने महिला को काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं उतरी.

करीब 7 घंटे चले इस ड्रामे के बाद जब पुलिस अधिकारियों ने प्रेमी से शादी कराने का पक्का आश्वासन दिया, तब जाकर महिला सुरक्षित नीचे उतरी. थाने में हुई पंचायत के दौरान युवक के परिवार वाले और फोन पर बातचीत के बाद प्रेमी भी शादी के लिए राजी हो गया है.

ये भी पढ़ें: 13 साल के अमिताभ ने किए DM से बेधड़क सवाल, बयां की आपबीती- ‘पिता बीमार, मां बनाती हैं लिफाफा..घर पर हुआ कब्जा…’

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read