Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

भारत एक्सप्रेस 25 अक्टूबर को करने जा रहा ‘काशी का कायाकल्प’ मेगा कॉन्क्लेव का आयोजन

भारत एक्सप्रेस के ‘काशी का कायाकल्प’ मेगा कॉन्क्लेव में काशी की सांस्कृतिक विरासत, विकास और तेजी के साथ चलाई जा रहीं जन कल्याणकारी परियोजनाओं पर चर्चा होगी.

Kashi ka kayakalp

25 अक्टूबर को मेगा कॉन्क्लेव का आयोजन.

भारत एक्सप्रेस बाबा विश्वनाथ की नगरी में ‘काशी का कायाकल्प’ मेगा कॉन्क्लेव का आयोजन करने जा रहा है. ये आयोजन 25 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से शुरू होगा. कॉन्क्लेव में यूपी सरकार और प्रशासन से जुड़ी तमाम दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी.

भारत एक्सप्रेस के ‘काशी का कायाकल्प’ मेगा कॉन्क्लेव में काशी की सांस्कृतिक विरासत, विकास और तेजी के साथ चलाई जा रहीं जन कल्याणकारी परियोजनाओं पर चर्चा होगी.

काशी समेत पूर्वांचल को लेकर पीएम मोदी कहते हैं कि “जब भी यहां पर कुछ भी अच्छा होता है तो मुझे आनंद होना बहुत स्वाभाविक है.”

काशी को मिली नई पहचान

काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट था, जिसके पूरा होने के बाद बाबा विश्वनाथ की नगरी का कायाकल्प होने के साथ ही विश्व पटल पर एक नई पहचान मिली है. कॉरिडोर बनने से पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही रोजगार में भी जमकर बढ़ोतरी हुई है.

यह भी पढ़ें- भाजपा ने की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव की मांग, आयोग से मिला प्रतिनिधि मंडल

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital