रईस/श्रीनगर: आज 26 फरवरी 2026 के श्रीनगर के HMT औद्योगिक क्षेत्र में लगी आग में एक कपास फैक्ट्री पूरी तरह जल गई. फायर स्टेशन मुजगुंड और JVC वीर की टीमें मौके पर मौजूद हैं. फायर एंड इमरजेंसी मुख्यालय ने वॉटर बाउजर और फोम टेंडर भी भेजे. ADGP आलोक कुमार और डिप्टी डायरेक्टर डॉ. मीर अकिब हुसैन घटना की निगरानी कर रहे हैं. आग के कारण और नुकसान का विवरण अभी तक सामने नहीं आया है. चलिए जानते है पूरा मामला:
आग पर काबू पाने के प्रयास
श्रीनगर में आज 26 फरवरी HMT औद्योगिक क्षेत्र में भयंकर आग लग गई, जिसमें एक कपास फैक्ट्री पूरी तरह जल गई. घटना की सूचना मिलने पर श्रीनगर राज्य फायर कंट्रोल रूम ने तुरंत कार्रवाई की. आग लगने की सूचना मिलते ही मुजगुंड फायर स्टेशन की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. वहां जाकर देखा गया कि कपास फैक्ट्री पूरी तरह से आग की चपेट में थी.
आग लगने की सूचना मिलते ही मुजगुंड फायर स्टेशन की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. वहां जाकर देखा गया कि कपास फैक्ट्री पूरी तरह आग की चपेट में थी. आग की गंभीरता को देखते हुए, JVC वीर फायर स्टेशन से अतिरिक्त बलों को बुलाया गया. फायर एंड इमरजेंसी मुख्यालय ने भी फोम टेंडर और वॉटर बाउजर को मौके पर भेजा. फायर फाइटिंग टीमें घटनास्थल पर पूरी ताकत लगा कर आग को फैलने से रोकने की कोशिश कर रही हैं. आसपास के औद्योगिक यूनिट्स को सुरक्षित रखने के लिए विशेष सावधानी बरती जा रही है.
आग का कारण और नुकसान
इस आपरेशन का नेतृत्व ADGP फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज आलोक कुमार कर रहे हैं. ऑन-ग्राउंड निगरानी डिप्टी डायरेक्टर डॉ. मीर अक़िब हुसैन और मोबिलाइजिंग ऑफिसर ऐजाज़ अहमद शाह कर रहे हैं. अभी आग लगने के कारण और नुकसान का विस्तृत विवरण सामने नहीं आया है. अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है और आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी.
यह भी पढ़े: यूथ कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी निगम भंडारी की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित
-भारत एक्सप्रेस
Written By: Shubhra Rai (Intern)
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



