Bharat Express DD Free Dish

‘आगजनी करो, संपत्ति जलाओ’, बिजनौर से सऊदी-अफ्रीका तक भारत विरोधी नेटवर्क, गिरफ्त में उवैद-जलाल

Bijnor Radicalization Case: यूपी पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर युवाओं को भड़काने वाले नेटवर्क के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. वहीं विदेश में छिपे 3 लोगों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है.

Bijnor Radicalization Case

AI Photo

Bijnor Radicalization Case: उत्तर प्रदेश पुलिस और एटीएस (UP ATS) ने सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथ फैलाने और युवाओं को हिंसा के लिए उकसाने वाले एक बड़े अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है. जनपद बिजनौर में दर्ज मामले के तहत पुलिस ने दो और मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि विदेश में छिपे तीन आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है.

सोशल मीडिया पर ‘खूनी खेल’ (Social Media Incitement Bijnor)

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश के अनुसार, पूरा मामला एक वीडियो से शुरू हुआ जिसमें आकिब नाम का युवक एके-47 और हैंड ग्रेनेड जैसे घातक हथियारों का प्रदर्शन कर रहा था. जांच में पता चला कि आकिब इंस्टाग्राम लाइव के जरिए युवाओं को कट्टरपंथी बनाने, सार्वजनिक संपत्तियों को आग लगाने और हिंसात्मक गतिविधियों के लिए उकसाता था.

मामले 2 लोग गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में उवैद मलिक और जलाल हैदर उर्फ समीर जाफरी को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में पता चला कि उवैद गुजरात में समीर के संपर्क में आया था, जिसने उसे सऊदी अरब में रहने वाले आकिब और मैजुल से मिलवाया. वह युवाओं को सोशल मीडिया पर आकिब के संपर्क में लाने, उसे फॉलो करने और उसके भड़काऊ विचारों का प्रचार-प्रसार करने का काम करता था.

3 के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

इस नेटवर्क के तीन अहम सदस्य वर्तमान में विदेश में हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया है. इन तीनों के पासपोर्ट निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है ताकि इन्हें जल्द भारत वापस लाया जा सके.

  • आकिब: सऊदी अरब में (ड्राइवर का काम करता है, मास्टरमाइंड)
  • आजाद: सऊदी अरब में
  • मैजुल: दक्षिण अफ्रीका में

देश विरोधी नेटवर्क कर रहे थे तैयार

जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि मेरठ में कुछ सहयोगियों की गिरफ्तारी के बाद, एक अज्ञात हैंडलर ने उवैद मलिक को नेपाल भागने की सलाह दी थी. पुलिस को इसके पुख्ता इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य मिले हैं. आकिब का मकसद भारत में एक संगठित नेटवर्क तैयार कर भविष्य में किसी बड़े देश विरोधी कृत्य को अंजाम देना था.

ये भी पढ़ें: अब केवल EV ही चलेंगे! खरीदी पर टैक्स में छूट, बोनस और बंपर सब्सिडी देगी सरकार; जानें क्या हैं नियम?

अब तक की कार्रवाई का स्टेटस (UP ATS Arrest From Bijnor)

अब तक 6 आरोपी (साकिब, अरबाब, विकास, लोकेश, उवैद और समीर जाफरी) पकड़े जा चुके हैं. 4 अन्य आरोपियों की तलाश जारी है, जिसमें नजीबाबाद का समीर उर्फ रुहान भी शामिल है. पुलिस इस तरह के मामलों में जरा भी कोताही बरतने के मूड में नहीं है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read