Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Badaun Bride Escapes After Marriage : बदायूं में घर आई दुल्हन निकली दिलजली, 9 दिन बाद ससुराल को कहा टाटा, प्रेमी संग हुई फरार

Badaun Bride Escapes After Marriage : मामला बदायूं जिले के बिसौली कोतवाली क्षेत्र का है. जहां शादी के बाद नवविवाहित दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई. दुल्हन के फरार होने की खबर जैसे ही पति को लगी वो भागा-भागा कोतवाली पहुंचा और पुलिस को शिकायत दी.

Budaun news

Budaun news

Badaun Bride Escapes After Marriage : यूपी के बदायूं जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई दंग है. शादी के बाद जब नई नवेली दुल्हन ससुराल पहुंची तो किसी को क्या पता था कि वो ऐसा कदम उठा लेगी. महज 9 दिन बाद ही दुल्हन मायके आई और फिर वहां से अपने प्रेमी के साथ चुपचाप फरार हो गई. जब यह बात दूल्हे और उसके परिवारवालों को पता चली, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. मामला पुलिस तक पहुंच गया है. दूल्हे पक्ष ने इसकी लिखित शिकायत दर्ज करवाई है.

क्या है पूरा मामला?

ये मामला बदायूं जिले के बिसौली कोतवाली क्षेत्र का है. जहां 17 मई को सुनील की शादी बिसौली कोतवाली थाना क्षेत्र के ही एक गांव निवासी खुशबू के साथ हुई थी. शादी के बाद सुनील दुल्हन खुशबू को विदाई कराकर अपने घर ले आया. खुशबू अपने ससुराल में 9 दिनों तक खुशी-खुशी रही. जिसके बाद मायका पक्ष ने खुशबू की विदाई कराकर मायके ले आए.

ये भी पढ़ें- Unnao Father Killed Children: उन्नाव में बाप बना हैवान, कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर दोनों बच्चों को मारा, पुलिस से बचने के लिए पत्नी पर लगा दिया हत्या का आरोप

मायके में 10 दिन रहने के बाद प्रेमी के साथ हुई फरार

ससुराल में 9 दिनों तक रहने के बाद दुल्हन अपने मायके पहुंची. जिसके बाद दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई. शादी के 10वें दिन दुल्हन के फरार होने की खबर जैसे ही पति को लगी वो भागा-भागा कोतवाली पहुंचा और पुलिस को शिकायत दी.

दोनों पक्षों के बीच हुआ समझौता

मामला दर्ज होने के बाद यह कहानी यहीं खत्म नहीं हुई. जिस दुल्हन को पुलिस ढूंढ रही थी वो खुद चलकर पुलिस स्टेशन आई और पुलिस के सामने कहा कि वो अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है. बेचारा दुल्हा दुहाई देता रहा कि जब प्रेमी ही चाहिये था तो मेरे साथ शादी क्यों की. जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ कि शादी में दुल्हे को दिया गया सामान और दुल्हन को दिए गए सोने चांदी के जेवर वापस करेंगे. जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे का सामान वापस कर दिया.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital