छांगुर बाबा और नसरीन
Chhangur Baba : उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले से निकला धर्मांतरण का जिन्न, नेपाल, अरब होते हुए अब तुर्किये पहुंच गया है. छांगुर बाबा और उसकी राजदार नसरीन ने जो साम्राज्य बनाया था. अब उसे मिट्टी में मिलाने के लिए सुरक्षा एजेंसियां लगी हुई हैं. अवैध धर्मांतरण के मामले में छांगुर बाबा के साथ गिरफ्तार नसरीन ने यूपी एटीएस की पूछताछ में जो खुलासा किया है उसने सुरक्षा एजेंसियां चिंता में आ गई हैं.
यूपी एटीएस की पूछताछ में नसरीन ने बताया कि छांगुर बाबा पूरे देश में हिंदुओं के धर्मांतरण का प्लान बनाया था. उसने हिंदू और सिखों की लड़कियों प्रेमजाल में फंसाने के लिए पूरी एक टीम तैयार कर रखी थी. जिसमें 1000 से ज्यादा मुस्लिम लड़के शामिल थे. ये सभी मुस्लिम लव जिहाद के माध्यम से हिंदू और सिख लड़कियों के धर्मांतरण करा रहे थे.
अलग-अलग जातियों के अलग-अलग रेट
पुलिस की पूछताछ में नसरीन ने बताया कि, बाबा ने अलग-अलग जातियों की लड़कियों के धर्मांतरण कराने के लिए रेट तय कर रखे थे. जिसमें ब्राह्मण, क्षत्रिय और सिख लड़कियों का धर्मांतरण रेट 15-16 लाख रुपये, पिछड़ी जातियों की लड़कियों के लिए 10-12 लाख रुपये, वहीं अन्य जातियों की लड़कियों के लिए यह 10 लाख रुपये तक था.
देश के 579 जिले निशाने पर थे
नसरीन ने ये भी बताया कि बाबा ने धर्मांतरण का जो सिंडिकेट खड़ा किया है उसमें कट्टरपंथी मुस्लिम लड़कों की पूरी टीम है. जो हिंदू बनकर पहले हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाते हैं और फिर उनका उनका धर्म परिवर्तन कराते हैं. नसरीन के मुताबिक बाबा ने ये योजना देश के 579 हिंदू बहुल जिलों में चला रखे हैं. इस काम के लिए बाबा ने 2000 गुर्गों को लगा रखा है.
नसरीन ने फेल किया छांगुर बाबा का प्लान
अवैध धर्मांतरण के मामले में बेटे महबूब की गिरफ्तारी के बाद छांगुर बाबा सबको छोड़कर विदेश भागने की फिराक में था. उसकी सहयोगी नसरीन भी उसके साथ विदेश भागना चाहती थी. लेकिन नसरीन को शक भी था कि बाबा उसे अकेले छोड़कर निकल जाएगा. इसलिए नसरीन लखनऊ के एक होटल में 81 दिनों तक बाबा के साथ अंडरग्राउंड रही. लेकिन अंत में यूपी एटीएस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
नसरीन और नवीन का काम था विदेशी फंडिंग जुटाना
जानकारी के मुताबिक मूल रूप से तमिलनाडु की रहने वाली नीतू मुंबई निवासी अपने पति नवीन रोहरा के साथ बाबा की अनुयायी बनी. रोहरा दंपति को संतान नहीं हो रहा था. जिसकी वजह से उन्होंने धर्म परिवर्तन किया. धर्म परिवर्तन के बाद नीतू नसरीन बन गई और नवीन बन गया जमालुद्दीन. नसरीन और नवीन का मुख्य काम विदेशों से फंडिंग जुटाना था.
ये भी पढ़ें- Chhangur Baba जैसे लोग देश के लिए ग्रहण, अवैध धर्मान्तरण के नाम पर 579 जिलों में छांगूर गैंग सक्रिय
बेटे को बनाना चाहता था दुनिया का सबसे अमीर इंसान
यूपी एटीएस की जांच में एक हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है. नसरीन ने बताया कि छांगुर बाबा अपने बेटे महबूब को दुनिया का सबसे अमीर इंसान बनाना चाहता था. इसके लिए उसने जमीन से संबंधित कारोबार भी कर रखा था.
फाइनेंस की कमान महबूब को देने से नाराज थी नसरीन
एटीएस के मुताबिक छांगुर बाबा अब चाहता था कि फाइनेंस की कमान अब महबूब को दे दिया जाए, जिसे अबतक नसरीन चलाती थी. जिससे नाराज होकर नसरीन ने सारे राज खोल दिये.
अबतक जांच में छांगुर बाबा के बारे में पैसों को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. जिसमें बताया गया कि नीतू और नवीन के नाम पर दुनिया के कई देशों में खाते हैं. इन दोनों के नाम पर दुबई, यूएई और भारत में कुल 8 खाते हैं. इन खातों में कुल 66 करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन हुए हैं.
– भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



