indigo flight
Lucknow News: एयर इंडिया (Air India) विमान हादसे के बाद यात्री खास सतर्कता बरत रहे हैं. यूपी (UP News) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) जा रहे विमान में यात्रियों ने कुछ ऐसा महसूस किया, जिसको लेकर उन्होंने चीख-पुकार मचाई. ऐसा तब हुआ जब टेकऑफ के बाद फ्लाइट हवा में ही ऊपर नीचे होने लगी. आइए बताते हैं पूरा मामला.
यात्रियों ने की DGCA से शिकायत
जानकारी के मुताबिक ये यात्री विमान गोवा से लखनऊ जा रहा था. जब विमान अचानक हवा में ऊपर नीचे होने लगा, तो पैसेंजर चीख पुकार मचाने लगे. ऐसे में विमान के पायलट ने हालात को फौरन संभाल लिया. विमान की सकुशल लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग हुई. तब जाकर डरे-सहमे यात्रियों ने राहत की सांस ली. इस मामले में यात्रियों ने DGCA से शिकायत भी दर्ज कराई है.
विमान ने किया एयर टर्बुलेंस का सामना
दरअसल, ये फ्लाइट इंडिगो 6E6811 थी, जो सोमवार को गोवा से लखनऊ जा रही थी. जानकारी के मुताबिक टेकऑफ के बाद विमान हवा में लड़खड़ाने लगा, जिससे यात्री चिल्लाने लगे. गोवा में टेकऑफ के बाद अचानक विमान को एयर टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा.
यात्रियों ने बनाया घटना का वीडियो
आपको बता दें कि यात्रियों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया और इसे सोशल मीडिया पर साझा भी किया है. घटना को लेकर एक यात्री ने लिखा, विमान जैसे ही टेकऑफ किया वह नीचे आने लगा. सभी यात्री घबराने लगे. डरे सहमे यात्री जब देर शाम 6:15 पर लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे, तब जाकर उन्होंने राहत की सांस ली. दरअसल, हाल ही में लखनऊ एयरपोर्ट एक अन्य विमान की लैंडिंग के दौरान रनवे पर विमान के पहियों से धुंआ निकलता नजर आया था.
हज यात्रियों से भरे विमान के पहिये से निकली चिंगारी
जानकारी के मुताबिक सऊदी अरबिया एयरलाइंस (Saudi Arabia Airline) की फ्लाइट एसवी-3112 की लैंडिंग के दौरान ऐसा हुआ. लैंडिंग के समय विमान के पहिए से चिंगारी और धुआं निकलने लगा. इस दौरान मौके पर हड़कंप मच गया. तब भी यात्रियों ने मामले की शिकायत डीजीसीए से की. इस मामले में DGCA ने जांच के आदेश भी दिए हैं. खास बात ये है कि इस विमान में हज यात्रा करने वाले 242 जायरीन बैठे थे.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




