Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

गोंडा में मौत का तांडव: 3 अलग-अलग हादसों ने छीनी तीन जिंदगियां, इलाके में मचा हड़कंप

गोंडा जिले में मंगलवार को हुए सड़क हादसे, ट्रेन की चपेट में आने की घटना और एक संदिग्ध मौत के मामलों में कुल तीन लोगों की जान चली गई है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Gonda News

गोंडा में अलग-अलग घटनाओं में 3 की मौत

Gonda News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से दिल दहला देने वाली घटनाएं सामने आई हैं, जहां अलग-अलग हादसों और दुर्घटनाओं में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. इन सभी मामलों में पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. आइए जानते हैं इन तीनों घटनाओं के बारे में विस्तार से.

पहली घटना: तेज रफ्तार का कहर

नगर कोतवाली क्षेत्र के गोंडा-लखनऊ राजमार्ग पर एससीपीएम पुलिस चौकी के पास एक भयानक सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक चला रहे 30 वर्षीय प्रमोद कुमार, जो पेशे से एक पैथोलॉजी सेंटर में कैशियर थे, की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, उनके साथ बाइक पर सवार 25 वर्षीय दूसरा युवक हसन गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है.

दूसरी घटना: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

दूसरी दुर्घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के पोरर्टगंज पथवलिया इलाके की है. यहां रेलवे ट्रैक के पास 60 वर्षीय लक्ष्मी सोनकर अपनी बकरियां चरा रही थीं. बताया जा रहा है कि इसी दौरान अचानक वह एक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और परिवार के लोग तुरंत मौके पर एकत्र हो गए. परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी.

ये भी पढ़ें- मेरठ के एक्सिस बैंक की करेंसी चेस्ट में मिले 4.63 लाख के जाली नोट, बैंक कर्मियों पर उठे सवाल

तीसरी घटना: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

तीसरी दुखद घटना कौड़िया थानाक्षेत्र के बनगांव की है, जहां 33 वर्षीय आकाश कुमार तिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, आकाश अपने 12 साल के बेटे को स्कूल छोड़कर कुछ देर पहले ही घर लौटे थे और अपने कमरे में चले गए थे. काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आए तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा, जहां वह मृत अवस्था में मिले. अचानक हुई इस मौत से परिवार में कोहराम मच गया है. परिजनों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital