Bharat Express DD Free Dish

रील की रंजिश…कत्ल की साजिश! इंस्टाग्राम स्टेटस को लेकर विवाद, गोरखपुर कॉलेज कैंपस में छात्र का मर्डर

Gorakhpur Student Murder: गोरखपुर में कॉलेज कैंपस में घुसकर एक छात्र की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. मृतक छात्र की पहचान 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले सुधीर भारती के रूप में हुई है. सुधीर का आरोपियों से काफी दिनों से विवाद चल रहा था.

Gorakhpur Student Murder

Gorakhpur Student Murder: गोरखपुर में कॉलेज कैंपस में घुसकर एक छात्र की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. मृतक छात्र की पहचान 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले सुधीर भारती के रूप में हुई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

यह पूरा विवाद इंस्टाग्राम स्टेटस को लेकर हुआ. जो आरोपियों को पसंद नहीं आया और कैंपस में घुसकर छात्र के सीने में गोली मार दी. जिससे उसकी मौत हो गई.

Gorakhpur Student Murder

इंस्टाग्राम स्टेटस बनी मौत की वजह

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार सुधीर का आरोपियों से काफी दिनों से विवाद चल रहा था. जिसके बाद 26 दिसंबर को उसने अपने इंस्टाग्राम स्टेटस पर लिखा कि तुम अपने जीजा की वजह से उछल रहे हो. हम तुम्हारे घर में घुसकर तुम्हें मारेंगे, अगर हिम्मत है तो सामने आओ.

कॉलेज कैंपस में घुसकर मारी गोली

यह पोस्ट पढ़ने के बाद 4 लड़के गोरखपुर के कोऑपरेटिव इंटर कॉलेज के कैंपस में घुस गए और सुधीर को गोली मार दी. पहली गोली मिस हुई, जिसके बाद 2 आरोपियों ने सुधीर के हाथ पकड़ लिए और फिर एक ने उसके सीने में गोली मार दी. सीने में गोली लगने की वजह से खून ज्यादा बहने लगा और सुधीर वहीं पर गिर गया. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी पिस्तौल लहराते हुए वहां से फरार हो गए.

ये भी पढ़ें- मेडिकल की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर! NMC ने बदला सिलेबस, अब कनी होगी पहले से दोगुनी मेहनत

जान के बदले जान की मांग

मामले की सूचना परिजनों को मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और हंगामा करने लगे. रिपोर्ट के मुताबिक आरोपियों का घर सुधीर के घर के पास ही है. परिवार ने शव को आरोपी के घर के बाहर रखकर प्रदर्शन करने लगे. मृतक की मां की मांग है कि जान के बदले जान होनी चाहिये. परिजनों ने इस मामले में 17 साल के एक लड़के को मुख्य आरोपी बनाया है. इसके अलावा विनय, रोशन और ऋषभ के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.

Gorakhpur Student Murder

3 दिन पहले भी हुआ था झगड़ा

पुलिस की जांच में यह बात सामने आ रही है कि इन लड़कों का आपस में 3 दिन पहले भी झगड़ा हुआ था. गांव में लड़कों के कई ग्रुप हैं, जो एक-दूसरे पर दबदबा बनाये रखने के लिए लड़ते-झगड़ते रहते हैं. जिसपर गांव के बुजुर्ग सुलह करवाते थे. जिसके बाद ये इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाकर एक दूसरे को निशाना बनाते रहते थे.

मृतक सुधीर को उसके दोस्त भोला के नाम से बुलाते थे. उसने भोला नाम से ही इंस्टाग्राम आईडी भी बना रखी थी. वह हर दिन 3 से 4 स्टेटस अपलोड करता था. जिसमें विरोधी गुटों को टारगेट किया करता था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read