Bharat Express DD Free Dish

BSP में हाईवोल्टेज ड्रामा, भतीजे आकाश आनंद पर भड़कीं बुआ मायावती, ससुर पर भी साधा निशाना

UP Assembly Election 2027: लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बसपा प्रमुख मायावती ने आकाश आनंद पर सीधा हमला बोला और उन्हें पार्टी से बाहर करने का ऐलान किया.

Mayawati launches a scathing attack at the Lucknow press conference.

लखनऊ प्रेस कॉन्फ्रेंस में मायावती का बड़ा हमला

UP Assembly Election 2027: लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बसपा प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि उनके बीमार होने की झूठी खबरें फैलाकर समाज में भ्रम पैदा करने की कोशिश की जा रही है. मायावती ने आरोप लगाया कि आकाश आनंद आज भी अपने ससुर के इशारे पर काम कर रहा है.

मायावती ने आकाश आनंद को लेकर क्या कहा?

मायावती ने बताया कि उनके आवास पर तैनात पर्सनल सचिव आलोक कुमार को आकाश आनंद ने फोन किया था. कॉल में आकाश ने पूछा कि क्या बहनजी बीमार हैं? आलोक कुमार ने जवाब दिया कि वह बिल्कुल ठीक हैं और अपना काम कर रही हैं. इसके बाद आकाश ने कहा कि बहनजी को मत बताना कि मैंने फोन किया है. मायावती ने कहा कि इस कॉल के पीछे की मंशा अच्छी भी हो सकती है और गलत भी.

‘आकाश आनंद पार्टी से पूरी तरह बाहर’

बसपा सुप्रीमो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कर दिया कि आकाश आनंद को पार्टी से पूरी तरह बाहर कर दिया गया है. इससे पहले 3 सितंबर को उन्हें राष्ट्रीय समन्वयक पद से हटाया गया था, लेकिन सामान्य कार्यकर्ता बने रहने की अनुमति दी गई थी. 9 सितंबर को मायावती ने संकेत दिया था कि आकाश की जिम्मेदारियां बहाल हो सकती हैं, अगर उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ राजनीति से संन्यास ले लें.

अशोक सिद्धार्थ ने अगले दिन राजनीति छोड़ने का ऐलान भी कर दिया लेकिन कुछ ही घंटों बाद मायावती ने घोषणा कर दी कि आकाश आनंद को पार्टी से पूरी तरह मुक्त कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें-कोई किंतु-परंतु नहीं..; JDU अब होगी JDN! नीतीश की पार्टी के नाम पर क्या मचा सियासी भूचाल?

BRICS सम्मेलन पर क्या बोलीं मायावती?

प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में मायावती ने BRICS सम्मेलन पर भी अपनी राय रखी. उन्होंने मोदी सरकार की कूटनीति की सराहना करते हुए कहा कि साझा घोषणापत्र सूझबूझ का परिणाम है. मायावती ने इसमें फिलिस्तीन समाधान और पहलगाम आतंकी हमले के जिक्र को बेहद अहम बताया.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read