Bharat Express DD Free Dish

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, मेरठ पुलिस के हत्‍थे चढ़ीं 20 महिलाएं और 1 युवक, अश्लील सामग्री जब्त

मेरठ में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. चार स्पा सेंटर पर एक साथ छापेमारी कर 21 लोगों को हिरासत में लिया गया है.

उत्‍तर प्रदेश के मेरठ शहर में स्पा सेंटर खोलकर जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था. पुलिस को इसकी कई दिनों से जानकारी मिल रही थी. आज पुलिस ने इस गंदे धंधे पर बड़ी कार्रवाई की.

चार स्पा सेंटर पर एक साथ छापेमारी

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के निर्देशन में सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी की टीम ने चार स्पा सेंटर पर एक साथ छापा मारा. ये स्पा सेंटर शॉप्रिक्स मॉल, मंगल पांडे नगर और गढ़ रोड पर स्थित थे. छापेमारी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

21 लोग गिरफ्तार, अश्लील सामग्री बरामद

पुलिस ने चार महिला संचालिकाओं समेत कुल 20 महिलाओं और एक युवक को हिरासत में लिया. इनके पास से कई अश्लील वीडियो, फोटो और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई. पुलिस ने संदिग्ध रजिस्टर और कई मोबाइल फोन भी जब्त किए. तस्‍वीर में दिख रहा है कि पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद हैं और महिलाएं रोती-बिलखती नजर आ रही हैं.

ऑनलाइन बुकिंग से चलता था नेटवर्क

पुलिस के मुताबिक यह पूरा नेटवर्क व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के जरिए चलाया जा रहा था. ग्राहक ऑनलाइन बुकिंग करते थे और फिर स्पा सेंटर में मिलते थे. पहले भी ऐसे कई स्पा सेंटर पर कार्रवाई हो चुकी है. एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस का मकसद शहर से ऐसी अनैतिक गतिविधियों को पूरी तरह खत्म करना है.

ये भी पढ़ें: Uttar Pradesh: बदायूं की मेंथा फैक्ट्री में 3 गार्डों की मौत, दम घुटने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस और फोरेंसिक टीम

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read