Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मिर्जापुर धर्मांतरण कांड: आरोपी के घर पहुंची राजस्व टीम, शुरू हुई मकान की पैमाइश

मिर्जापुर धर्मांतरण रैकेट के मास्टरमाइंड इमरान खान के घर पर राजस्व विभाग और भारी पुलिस बल की छापेमारी हुई है. मकान की नाप-जोख की जा रही है ताकि अवैध संपत्ति का पता लगाया जा सके. इस मामले में अब तक 8 लोग जेल जा चुके हैं.

Mirzapur, Conversion Case, Uttar Pradesh

अम्बुज द्विवेदी


Mirzapur Conversion Case: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में जिम की आड़ में धर्मांतरण के गंभीर आरोपों के बाद प्रशासन बेहद सख्त रुख अपना रहा है. मंगलवार को राजस्व विभाग की एक विशेष टीम कटरा कोतवाली क्षेत्र के बरौधा कचार मोहल्ले में मुख्य आरोपी इमरान खान के आवास पर पहुंची. भारी पुलिस बल की मौजूदगी में लेखपाल और कानूनगो ने आरोपी के आलीशान मकान की नाप-जोख (पैमाइश) की.

प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि यह जांच इस बात को सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है कि मकान का निर्माण वैध तरीके से हुआ है या नहीं. यदि जांच में अवैध निर्माण या अपराध के जरिए अर्जित संपत्ति की पुष्टि होती है, तो बाबा का ‘बुलडोजर’ इमरान खान के अवैध साम्राज्य पर चल सकता है.

फंडिंग का मुख्य केंद्र था इमरान खान

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि जिम की आड़ में चल रहे इस धर्मांतरण नेटवर्क में इमरान खान की भूमिका बेहद अहम थी. आरोप है कि वह इस पूरे रैकेट के लिए फंडिंग का इंतजाम करता था. युवाओं को जिम के जरिए आकर्षित करना और फिर उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने वाले इस नेटवर्क को आर्थिक मजबूती इमरान ही प्रदान कर रहा था.

आठ गिरफ्तार, लकी खान की तलाश में दबिश

धर्मांतरण के इस मामले में पुलिस अब तक आठ आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है. पुलिस ने इनके पास से कई संदिग्ध दस्तावेज और साक्ष्य भी बरामद किए हैं. हालांकि, मुख्य आरोपी इमरान खान का भाई, लकी खान अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. लकी की तलाश में पुलिस की कई टीमें अलग-अलग ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं.

ये भी पढ़ें- भारत की सुरक्षा से खिलवाड़! आगरा का नेवी जवान आदर्श निकला ISI ‘जासूस’, पाकिस्तान को भेजी खूफिया जानकारी

कोर्ट से लगा झटका

गिरफ्तार किए गए आरोपियों को कानूनी मोर्चे पर भी बड़ी हार का सामना करना पड़ा है. जिला न्यायालय ने मामले की गंभीरता और पुलिस द्वारा पेश किए गए सबूतों को देखते हुए सभी आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी है. इसका मतलब है कि फिलहाल इन आरोपियों को जेल में ही रहना होगा.

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

राजस्व टीम की कार्रवाई के दौरान किसी भी विरोध या अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी तैनात की गई है. बरौधा कचार मोहल्ले में प्रशासन की इस हलचल से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है. प्रशासन की इस कार्रवाई से यह साफ संदेश गया है कि अवैध गतिविधियों और धर्मांतरण जैसे मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ अब ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जा रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital