Bharat Express DD Free Dish

“आज का दिन सरोजनीनगर के लिए विशेष है!” चांदे बाबा तालाब स्थित बस्ती को खाली करने के आदेश को NGT ने किया स्थगित, डॉ.राजेश्वर सिंह ने दी जानकारी

राजेश्वर सिंह ने आगे बताया कि कई दशकों से ग्राम सभा गढ़ी चुनौटी की इस बस्ती में रह रहे हजारों लोगों को आज न्याय दिलाने के प्रयासों को आरंभिक सफलता मिली है.

BJP MLA Dr Rajeshwar Singh

बीजेपी विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह

लखनऊ के सरोजनीनगर विधानसभा से बीजेपी विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि आज, NGT ने 25 फरवरी तक गढ़ी चुनौटी की चांदे बाबा तालाब स्थित बस्ती खाली करने के अपने पूर्व आदेश को स्थगित किया है. जिसके कारण सैकड़ों गरीब, पिछड़े और दलित परिवारों का भविष्य अन्धकारमय था. आज, राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के समक्ष मैं, सरोजनीनगर परिवार के सपनों का सिपाही बनकर उपस्थित हुआ.

राजेश्वर सिंह ने मदद का दिलाया था भरोसा

राजेश्वर सिंह ने आगे बताया कि कई दशकों से ग्राम सभा गढ़ी चुनौटी की इस बस्ती में रह रहे हजारों लोगों को आज न्याय दिलाने के प्रयासों को आरंभिक सफलता मिली है. विगत 11 सितम्बर को मैंने इस बस्ती के लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं जानीं थी और हर संभव सहयोग के लिए आश्वस्त भी किया था.

इसी क्रम में, आज NGT में बतौर अधिवक्ता उपस्थित होना, मेरे लिए केवल मात्र एक कानूनी दायित्व नहीं, बल्कि भावनात्मक संकल्प भी था. हर परिस्थिति में, मैं सरोजनीनगर परिवार के साथ हूँ, और सदैव रहूंगा.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read