नोएडा एयरपोर्ट पर एक छात्रा का वीडियो वायरल हो रहा है (इमेज-Bharat Express)
Noida Airport Viral Video: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुविधाओं को लेकर एक छात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में छात्रा काफी परेशान और भावुक नजर आ रही है. वह एयरपोर्ट की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहती है कि मदद के लिए बार-बार अनुरोध करने के बावजूद किसी ने उसकी बात नहीं सुनी.
वायरल वीडियो के मुताबिक छात्रा को नोएडा से जयपुर जाना था. उसकी फ्लाइट सुबह 6:15 बजे की थी और उसने करीब 5 बजे चेक-इन कर लिया था. छात्रा का कहना है कि जयपुर में उसकी परीक्षा थी, इसलिए वह समय पर पहुंचना चाहती थी.
नोएडा एयरपोर्ट से यात्रा नहीं करेगी
वीडियो में छात्रा बताती है कि उसने एयरपोर्ट कर्मचारियों से बिना लगेज के जाने की रिक्वेस्ट की थी. उसका दावा है कि उसने कई बार अपनी परेशानी समझाई और मदद के लिए बार-बार रिक्वेस्ट किया, लेकिन उसकी परेशानी पर किसी ने ध्यान नहीं दिया.
छात्रा के मुताबिक वह अपनी परीक्षा को लेकर पहले से तनाव में थी और एयरपोर्ट पर मदद नहीं मिलने से उसकी परेशानी और बढ़ गई. वीडियो में वह काफी भावुक होकर कहती नजर आती है कि इस अनुभव के बाद वह दोबारा नोएडा एयरपोर्ट से यात्रा नहीं करेगी.
वीडियो कब का है इसकी पुष्टि नहीं हो सकी
उसका कहना है कि अगर समय रहते उसकी मदद कर दी जाती तो शायद स्थिति इतनी खराब नहीं होती. छात्रा ने एयरपोर्ट की व्यवस्थाओं और यात्रियों की मदद के लिए मौजूद सिस्टम पर भी सवाल उठाए.
हालांकि, इस वायरल वीडियो को लेकर अभी कई बातें साफ नहीं हैं. वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है. छात्रा की पहचान और उसके बारे में भी फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है.
भारत एक्सप्रेस वीडियो की पुष्टि नहीं करता
यह भी स्पष्ट नहीं है कि छात्रा को किस वजह से बिना लगेज के जाने की अनुमति नहीं दी गई और एयरपोर्ट के नियमों के तहत उस समय क्या स्थिति थी. इसलिए वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.
ये भी पढ़ें- न देवी, न देवता! इस मंदिर में सदियों से हो रही है कुत्ते की पूजा, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
वहीं, इस मामले पर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. फिलहाल छात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


