Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Noida Police: नोएडा पुलिस और चोरों के बीच मुठभेड़, दो आरोपी गिरफ्तार

नोएडा के थाना सेक्टर 49 की पुलिस बीती देर रात सेक्टर 50 नोएडा जाने वाली सड़क पर सीवेज प्लॉट के पास चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान दो चोरों के साथ मुठभेड़ हो गई.

Noida Police

पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार.

नोएडा के थाना सेक्टर 49 की पुलिस बीती देर रात सेक्टर 50 नोएडा जाने वाली सड़क पर सीवेज प्लॉट के पास चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान दो चोरों के साथ मुठभेड़ हो गई.

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया, लेकिन वे भागने लगे और पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया. पुलिस ने घायल आरोपी की पहचान शहजाद (28 वर्ष), निवासी गली नंबर 1, डासना, थाना मसूरी, जिला गाजियाबाद के रूप में की, जबकि दूसरे आरोपी को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया.

दूसरे आरोपी की पहचान वाजिद (34 वर्ष), थाना मसूरी, गाजियाबाद के रूप में हुई. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस .315 बोर, चोरी की मोटरसाइकिल, एक मोबाइल और आधार कार्ड बरामद किया. घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया.

चोरी की बात कबूली

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने सेक्टर 52 मेट्रो स्टेशन के पास एक व्यक्ति से मोबाइल फोन चोरी किया था और बरामद मोटरसाइकिल तीन-चार दिन पहले सलारपुर से चुराई थी. पुलिस के मुताबिक इन आरोपियों पर अलग-अलग थानों में चोरी और लूट के कई मामले दर्ज हैं और पुलिस उनकी कई दिनों से तलाश कर रही थी.

यह भी पढ़ें- नोएडा पुलिस ने सेक्टर-39 में वाहन चोरों की भागने की कोशिश को किया नाकाम, मुठभेड़ में एक घायल, दो गिरफ्तार

यह बदमाश तेज रफ्तार बाइक से नोएडा में वारदातों को अंजाम देकर गाजियाबाद जिले की सीमा में प्रवेश कर जाते थे और इसी तरह गाजियाबाद में भी घटनाओं को अंजाम दिल्ली या नोएडा में प्रवेश कर पुलिस टीम से बच जाते थे. यह बदमाश सुनसान रास्ते में अकेले चल रहे महिला या व्यक्ति को टारगेट कर उनसे चोरी और लूट किया करते थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital