Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

उत्तर प्रदेश

Sangam Liquor Brand Controversy: प्रयागराज के पवित्र 'त्रिवेणी संगम' का नाम अब शराब के ब्रांड से जुड़ गया है. रामपुर की एक डिस्टिलरी की इस हरकत से संत समाज में भारी आक्रोश फैल गया है, जिन्होंने इसे सनातन का अपमान बताते हुए सीएम योगी से सख्त कार्रवाई और अनशन की चेतावनी दी है.

Meerut Leopard Rescue: मेरठ के मवाना में गन्ने के खेत से तेंदुए का सफल रेस्क्यू किया गया. वन विभाग ने उसे सुरक्षित पकड़कर मेडिकल जांच के लिए भेजा. इलाके में अब शांति है.

हापुड़ में बेखौफ बदमाशों ने चंद घंटे के भीतर हत्या की दो वारदातों से हड़कंप मच गया है. हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार चल रहे हैं. गढ़ कोतवाली पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का जल्द दावा कर रही है.

बलिया पहुंची 'गोविष्टि यात्रा' में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने गोशालाओं की जमीनी हकीकत पर यूपी सरकार को घेरा. गाय को पशु सूची से हटाने की मांग करते हुए उन्होंने 2027 के चुनाव में इसके राजनीतिक परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है.

UP News: अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में इलाज में देरी पर तीमारदार और डॉक्टरों में विवाद हो गया. महिला डॉक्टर पर हमला, डॉक्टरों की हड़ताल और मरीजों की परेशानी के बीच तीन जूनियर डॉक्टर निलंबित किए गए.

UP News: लखीमपुर खीरी में बच्ची की अपील पर डीएम ने सड़क बनाने का भरोसा दिया. मानवी सिंह का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की. कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला.

Aligarh Investment Scam: अलीगढ़ में AMU के 300 से 400 कर्मचारियों को बेहतर मुनाफे का लालच देकर करीब 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी की गई. इस पूरे मामले ने विश्वविद्यालय और शहर में हड़कंप मचा दिया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

मेरठ में पुलिस ने एक घर के अंदर चल रही अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है, जहां अलमारी के नीचे बने गुप्त तहखाने में तमंचे बनाए जा रहे थे.

प्रयागराज में आयोजित नॉर्थ टेक सिम्पोजियम 2026 के अंतिम दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसी भी देश की सुरक्षा, शांति और आर्थिक प्रगति उसकी आत्मनिर्भर रक्षा क्षमताओं पर निर्भर करती है.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए मतगणना की सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने की मांग की है.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital