Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

उत्तर प्रदेश

Train Murder Case: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से तारीघाट जा रही पैसेंजर ट्रेन में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बदमाशों ने हत्या के बाद शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया और ट्रेन धीमी होने पर कूदकर फरार हो गए. पुलिस मृतक की पहचान और आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है.

IT Act Case Prayagraj: प्रयागराज में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर 'कॉल मी सुमित' को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने एक वकील और महिला की AI जनरेटेड अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर ब्लैकमेल करने की कोशिश की थी. वकील की तहरीर पर कैंट पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत यह कार्रवाई की है.

Unchahar Mla Manoj Pandey: मनोज पांडेय को मंत्रिमंडल में जगह देकर बीजेपी ने पिछले कुछ समय से ब्राह्मणों के बदले रुख को अपनी तरफ खींचने की कोशिश की है. मनोज की रायबरेली और अमेठी क्षेत्र में ब्राह्मण वोटों पर जबरदस्त पकड़ है. ऐसे में उन्हें इस वफादारी का बीजेपी ने मंत्री बनाकर इनाम दिया है.

Dream11 Winner Death Badaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में ड्रीम-11 में एक करोड़ रुपये जीतकर चर्चा में आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. परिजनों ने मौत पर संदेह जताते हुए पुलिस से शिकायत की है.

Encroachment Removal Campaign: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ननवा का राजपुर गांव में करीब 20 हजार वर्ग मीटर जमीन पर चल रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया. भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई हुई जिसमें करीब 40 करोड़ रुपये आंकी गई.

Azamgarh salary scam: आजमगढ़ में 10 अवैध नियुक्त सहायक अध्यापकों को शासन की रोक के बावजूद 51.46 लाख रुपये का वेतन भुगतान करने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. जांच के बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी और पटल सहायक सत्येंद्र बहादुर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

उत्तर प्रदेश की सियासत में रातों-रात 'कटियाबाज' होर्डिंग्स ने भूचाल ला दिया है. अखिलेश यादव और आजम खान को 'बिजली चोर' बताने वाले इन अज्ञात पोस्टरों में 'रमजान में फुल, दीवाली पर गुल' जैसे तीखे तंज कसे गए हैं, जिससे राजधानी लखनऊ का सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है.

प्रयागराज पुलिस ने स्थानीय लोगों की शिकायत पर कल्याणी देवी मोहल्ले में छापेमारी कर एक देह व्यापार नेटवर्क को ध्वस्त किया है. मौके से सात लोगों को हिरासत में लिया गया है और पुलिस अब इस रैकेट के मास्टरमाइंड की तलाश कर रही है.

UP News: इटावा के अंबेडकर अस्पताल का वीडियो वायरल, मरीजों के स्टेचर पर कुत्ता लेटा मिला. सफाई और सुरक्षा पर उठे सवाल, लोगों में नाराजगी और प्रशासन की लापरवाही कैमरे में कैद.

Akhilesh Yadav Press Conference: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में अभी एक साल बाकी है, लेकिन सभी राजनीतिक पार्टियां अभी से ही चुनाव की तैयारियों को लेकर अपने-अपने पासे फेंकने शुरू कर दिये हैं. इसकी एक बानगी आज लखनऊ में देखने को मिली. जहां महाराणा प्रताप की जयंती पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने क्षत्रिय समाज को टारगेट करते हुए कई बड़े ऐलान किये.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital