Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

उत्तर प्रदेश

Hamirpur PHC viral video: हमीरपुर के सुमेरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें फार्मासिस्ट मोबाइल टॉर्च की रोशनी में मरीज के टांके लगाते नजर आ रहे हैं. बिजली व्यवस्था ठप होने के कारण इमरजेंसी इलाज टॉर्च की मदद से किया गया, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं.

उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी राजीव कृष्ण ने पदभार संभालते ही अपराधियों और साइबर ठगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संकेत दिया है. उन्होंने कहा कि जीरो टॉलरेंस नीति पहले की तरह जारी रहेगी और कानून-व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता होगी.

एटा के जसरथपुर थाना क्षेत्र के दहेलिया पूठ गांव में सोमवार तड़के मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला साधना मिश्रा (40) को कार सवार बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. महिला ने दो आरोपियों बल्लू और गुलबहार को पहचानने का दावा किया है.

मेरठ में डेढ़ महीने से लापता नेशनल कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है. महज 3600 रुपये के विवाद में फास्ट फूड ठेला संचालक श्याम धानक ने ईंट से सिर कुचलकर अनुष्का की हत्या कर दी थी.

Rajeev Krishna New DGP: उत्तर प्रदेश पुलिस को लगभग चार वर्षों के लंबे अंतराल के बाद स्थायी नेतृत्व मिल गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1991 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण को प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

Lucknow Crime News: लखनऊ में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की पत्नी का शव संदिग्ध हालात में मिला है. मायके वालों ने कार की मांग को लेकर हत्या का आरोप लगाया है.

मेरठ के थाना मेडिकल क्षेत्र में दो मुस्लिम युवकों को फंसाने के लिए नकुल नाम के युवक द्वारा रची गई अपहरण की झूठी साजिश का भंडाफोड़ हुआ है. नकुल ने एक युवती को नौकरी और पैसों का लालच देकर दो युवकों की कार में भेजा और फिर खुद ही डायल 112 पर उनके खिलाफ झूठी सूचना दे दी.

गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र में हत्या के एक मामले के आरोपी असद की पुलिस मुठभेड़ में मौत होने की खबर सामने आई है. घटना के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं, जबकि मामले की जांच और कानूनी प्रक्रिया पर भी नजर बनी हुई है...

UP News: गाजियाबाद के साईं उपवन में पैरा एथलीट चिराग त्यागी का शव मिलने से सनसनी फैल गई. हाल ही में उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था.

UP News: गाजियाबाद के खोड़ा में बकरीद पर सूर्या चौहान की हत्या के मुख्य आरोपी असद को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ लिया. गोली लगने से घायल असद ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital