Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

उत्तर प्रदेश

आगरा में नगर निगम की लापरवाही के खिलाफ बीजेपी पार्षद किशन नायक ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने नगला धनी इलाके के एक गंदे नाले में उतरकर अपना जन्मदिन मनाया और केक काटा. पार्षद का आरोप है कि पिछले 14 सालों से इस नाले की सफाई नहीं हुई है.

Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा की ओर से अब इस्तीफा दे दिया गया है. इससे पहले चंपत राय के ड्राइवर टिन्नू समेत 8 आरोपी गिरफ्तार किए गए, जिनकी आज कोर्ट में पेशी हुई है.

चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के दौरान महिला प्लेटफॉर्म और कोच के बीच गिर गई. यात्रियों के शोर मचाने पर लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन रोक दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया. घटना के बाद लोग लोको पायलट की जमकर सराहना कर रहे हैं.

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या दौरे पर अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को 'महापाप' बताया और आरोप लगाया कि बड़े लोगों को बचाने की कोशिश हो रही है.

अयोध्या राम मंदिर से जुड़े कथित चंदा गड़बड़ी मामले पर मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया. सीएम ने कहा कि एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है और जन आस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा...

Lucknow fire: लखनऊ के कानपुर रोड स्थित लोकबंधु अस्पताल परिसर के वन स्टॉप सेंटर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटना सामने आई, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया. घटना के वक्त शेल्टर होम में चार कर्मचारी मौजूद थे। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और मामले की जांच जारी है.

LPG Tanker Fire Case: कौशाम्बी के कोखराज टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह एक एलपीजी टैंकर डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. गैस रिसाव के कारण लगी भीषण आग में 7 लोग झुलस गए. फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुँचकर आग पर काबू पाया.

Ayodhya Ram Mandir donation case: अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावा और दानराशि में कथित गड़बड़ी के मामले में एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है. आरोपियों में ट्रस्ट से जुड़े कर्मचारी, कैश काउंटिंग स्टाफ और एसबीआई के रिटायर्ड बैंक कर्मी शामिल हैं, जिन पर दानराशि में हेराफेरी के आरोप हैं.

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने सभी 8 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जानिए आरोपी कौन हैं, क्या आरोप हैं और अब तक जांच में क्या सामने आया.

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी खबर है. एफआईआर दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने सभी 8 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

UP Tourism