Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में विधि-विधान के साथ गोवर्धन पूजा की. इस दौरान उन्होंने गायों को गुड़ और केला खिलाकर दुलार किया तथा प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार गोसंरक्षण और नस्ल सुधार के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि कोई भी गाय सड़कों पर न रहे.

Shivpal Yadav: शिवपाल यादव ने कार्यकर्ताओं पर अनुशासन का डंडा चलाते हुए कहा कि अगर कोई कार्यकर्ता धमकी देता है कि 'सरकार आने दो देख लेंगे', तो उसे पार्टी के जिला अध्यक्ष तुरंत समाजवादी पार्टी से बाहर निकाल दें.

Delhi News: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक रूप से बढ़ने के बाद मंत्री कपिल मिश्रा ने इसे साजिश करार दिया है. उनका दावा है कि पंजाब में जानबूझकर पराली जलाई गई है.

UP Politics: सपा नेता के दावे के बाद अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे की चर्चाओं ने तूल पकड़ लिया है. बीजेपी ने माफी की मांग की है, तो वहीं विपक्षी दलों की बयानबाजी से यूपी की सियासत तेज हो गई है.

दिवाली के मौके पर काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम और माता सीता की आरती उतारी और हनुमान चालीसा का पाठ किया. मुस्लिम महिला फाउंडेशन की अध्यक्ष नाजनीन अंसारी ने कहा कि भारत में रहने वाले सभी लोगों के पूर्वज श्रीराम हैं.

Siddharthnagar Golgappa Food Poisoning: यूपी के सिद्धार्थनगर में दिवाली के दौरान गोलगप्पे खाने से 150 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई. उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद 30 से ज्यादा मरीज अस्पताल में भर्ती हैं. अस्पताल में 18 छोटे बच्चों को PICU में रखा गया है. शुरुआती दौर में 23 मरीजों की हालत गंभीर थी, लेकिन इलाज के बाद सभी की स्थिति स्थिर बताई जा रही है.

UP News: दिवाली के मौके पर अखिलेश यादव की संभावित अयोध्या यात्रा को लेकर यूपी की राजनीति गरमा गई है. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए राम मंदिर और रामभक्तों की भावनाओं का मुद्दा उठाया.

Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा कि वह अयोध्या के राम मंदिर जाते समय अपने "दिल्ली वाले बड़े भाई" को भी साथ लेकर जाएं और 1990 में कारसेवकों पर हुई फायरिंग के लिए माफी भी मांगें.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के पावन अवसर पर श्री अयोध्या धाम में संत परंपरा का सम्मान करते हुए मणिरामदास छावनी के पूज्य महंत एवं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री नृत्य गोपाल दास जी महाराज से मुलाकात की.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के पावन अवसर पर अंत्योदय और सामाजिक समरसता का अनूठा संदेश दिया है. उन्होंने वनटांगिया समाज के लिए 82 करोड़ रुपये से अधिक की 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया.

UP Tourism