Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Katehari By-Election: अंबेडकरनगर जिले के इस गांव के लोगों ने उपचुनाव के बहिष्कार का किया ऐलान

ग्रामीणों का कहना है कि कई सालों से अंडरपास में पानी भरे होने के कारण आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. बरसात में वहां निकला मुश्किल हो जाता है. इसके साथ ही यहां लोग गिर कर चोटिल भी हो जाते हैं.

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अंबेडकरनगर (Ambedkar Nagar) जिले के कटेहरी (Katehari) विधानसभा के अटवाई गांव के ग्रामीणों ने उप-चुनाव (By-Election) के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है. लोगों की मांग है कि जब तक गांव में अंडरपास (Underpass) की समस्या का समाधान नहीं हो जाता वे लोग वोट नहीं डालेंगे.

अंडरपास में पानी भरने की समस्या

दरअसल भीटी क्षेत्र के अटवाई गांव के पास ग्रामीणों को आने जाने के लिए 5 वर्ष पहले से अंडर पास (Underpass) का निर्माण कराया जा रहा था, लेकिन निर्माण के बाद उसमें पानी भर गया. प्रशासन द्वारा पानी निकासी के लिए कोई भी व्यवस्था न कराने से नाराज ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार की घोषणा की है. करीब आधा दर्जन ग्रामीणों ने कटेहरी विधानसभा उप चुनाव की तिथि घोषित होते ही गांव के बाहर मतदान बहिष्कार (Election Boycott) का पोस्टर लगा दिया है. बता दें कि उत्तर प्रदेश में 10 सीटों पर विधानसभा उप-चुनाव होने वाले हैं. जिसमें से एक कटेहरी विधानसभा क्षेत्र भी है. यहां 13 नवम्बर को वोटिंग होने वाली है.


ये भी पढ़ें: नोएडा: 3 साल की बच्ची से यौन शोषण मामले में क्लास टीचर और पर्यवेक्षक गिरफ्तार, पीड़िता ने बताई आपबीती


दो बच्चों की हो चुकी है मौत

ग्रामीणों का कहना है कि कई सालों से अंडरपास में पानी भरे होने के कारण आने जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. बरसात के दिनों में वहां से निकलना मुश्किल हो जाता है. इसके साथ ही यहां लोग गिर कर चोटिल भी हो जाते हैं. लोगों ने बताया कि पिछले साल दो बच्चों की  डूबकर मौत भी हो चुकी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital