Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

उत्तर प्रदेश

संभल में दिव्यांग व्यक्ति से पीएम आवास के नाम पर रिश्वत लेकर फर्जी रिपोर्ट से अपात्र घोषित किया गया। शिकायत पर जान से मारने की धमकी का वीडियो वायरल, अब जांच की मांग तेज।

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए युवक ने कार में तमंचा लहराया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कार के अंदर अवैध तमंचा लहराते हुए वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई है.

वृंदावन की श्रीकृष्ण शरणम् सोसाइटी में संत प्रेमानंद जी महाराज के फ्लैट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. घटना के दौरान सेवादारों द्वारा पत्रकारों और स्थानीय लोगों के साथ की गई अभद्रता से ब्रजवासियों में भारी आक्रोश है.

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल और भाजपा की तीन बार की सांसद हेमा मालिनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार उनकी फिल्मी चमक की वजह से नहीं, बल्कि अपने ही संसदीय क्षेत्र मथुरा में एक कार्यक्रम के दौरान दिखाए गए उनके ‘भावहीन’ और ‘उखड़े’ व्यवहार की वजह से.

बागपत के बड़का रोड पर एक निर्माणाधीन मकान की छत गिर गई. हादसे के वक्त लिंटर डाला जा रहा था. मलबे के नीचे दबने से एक युवक की जान चली गई और कई मवेशी हताहत हुए. पुलिस और स्थानीय लोगों ने जेसीबी की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया.

Kapsad Case Meerut: मेरठ के सरधाना में दलित महिला की हत्या कर बेटी को उठा ले जाने के मामले में 48 घंटे बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं अपहृत लड़की भी बरामद हो गई है. इसकी पुष्टि एसएसपी ने की है.

रामपुर में अवैध मिट्टी खनन पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए गाबर कंपनी पर लगाया 3.63 करोड़ का जुर्माना, वाहन किए जब्त।

दलित समाज के लोकप्रिय युवा नेता चंद्रशेखर आजाद को गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस ने मेरठ जाने से रोका. पीड़ित दलित परिवार से मिलने जा रहे थे. धक्का-मुक्की हुई, उन्होंने कहा- मैं चुना हुआ सांसद हूं, पीडित से मिलने जरूर जाउंगा.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा को लेकर विपक्षी दलों पर इशारों में बड़ा हमला बोला है। प्रयागराज में जगद्गुरु रामानंदाचार्य की 726वीं जयंती (प्रकट उत्सव) समारोह को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आज हिंदू समाज को जाति, मत और संप्रदाय के नाम पर बांटने की कोशिश हो रही है।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brijbhushan Sharan Singh) अपने 69वें जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान अचानक मंच से गिर पड़े. कुछ पल के लिए अफरा-तफरी मच गई लेकिन उन्होंने खुद को संभाल लिया और मुस्कुराते हुए दोबारा खड़े हो गए.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital