Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

उत्तर प्रदेश

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने महिलाओं और बच्चों समेत कई लोगों को कुचल दिया। हादसे में 6 साल के दीक्षांत पटेल की मौत हो गई. अधिकारियों ने FIR दर्ज कर आरोपी छात्र और उसके साथी की तलाश शुरू कर दी है..

फिरोजाबाद में 21 साल से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. गोली लगने के बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया. लंबे समय से आरोपी नाम बदलकर पुलिस को चकमा देता रहा, लेकिन आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया.

साहिबाबाद के एक निजी स्कूल में 200 बच्चे हर रोज एक अदृश्य खतरे के बीच पढ़ाई कर रहे हैं. स्कूल की जर्जर छत पर एक भारी-भरकम मोबाइल टावर लगा है, जो बच्चों के सिर पर 100 गुना ज्यादा रेडिएशन छोड़ रहा है. अभिभावक दहशत में हैं, लेकिन बीएसए ओपी यादव का कहना है कि उन्हें अब खबर मिली है.

यूपी विधानसभा बजट सत्र में बीजेपी विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने ‘योगी मॉडल’ को सुशासन और विकास का प्रतीक बताया. उन्होंने प्रदेश की 11% विकास दर, बेहतर कानून व्यवस्था और बड़े निवेश प्रोजेक्ट्स का जिक्र किया..

Swarna 5555 Om designs world record: काशी की 15 वर्षीय संस्कृत छात्रा स्वर्णा ने एक साल में ‘ॐ’ के 5,555 अलग-अलग डिजाइन बनाकर यूरेशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है. उन्हें काशी विश्वनाथ मंदिर में सम्मानित किया गया.

कानपुर के चर्चित लैंबॉर्गिनी हादसे में आरोपी शिवम मिश्रा को 5 दिन बाद जमानत मिल गई. ACMM कोर्ट ने 14 दिन की रिमांड अर्जी खारिज कर 20 हजार रुपये के निजी मुचलके पर रिहाई का आदेश दिया. जानिए कोर्टरूम में क्या-क्या हुआ.

उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज में पुलिस कर्मी ने ड्यूटी के दौरान डूब रहे 5 वर्षीय बच्चे को बचाया और मानवता की मिसाल पेश की. यह पूरा मामला सीसीटीवी कैमरों में कैद. पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने आरक्षी गौरव को प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की.

पीरागढ़ी ट्रिपल मर्डर केस में गाजियाबाद के लोनी से तांत्रिक करीमुद्दीन का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. वीडियो में तांत्रिक के हाथ में वही 'जहरीला लड्डू' दिख रहा है, जिससे कार में तीन लोगों की मौत हुई थी.

Kasganj Police Midnight Patrol: कासगंज के गंजडुंडवारा में CO संदीप वर्मा ने आधी रात को पैदल गश्त की जिससे इलाके में चर्चा का विषय बन गया. आइये जानें उन्होंने गश्त में आखिर क्या किया है?

गाजियाबाद में 3 बहनों की खुदकुशी के पीछे क्या कोई 'कोरियन गेम' का टास्क था? पुलिस ने पिता द्वारा बेचा गया वो मोबाइल बरामद कर लिया है, जो इस मिस्ट्री को सुलझा सकता है. 9 पन्नों की डायरी में कैद है उनकी 'कोरियन' दीवानगी और पिता की मार का खौफ.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital