योगी सरकार में सरकारी भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार, UPSSSC ने जारी किए दो अहम परिणाम
UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के लिए अर्ह घोषित किया है. कनिष्ठ विश्लेषक के उत्कृष्ट खिलाड़ी वर्ग के आठ अभ्यर्थियों की अनुपूरक सूची भी जारी हुई है.
मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य सुरक्षा विभाग ने नकली चांदी का वर्क बनाने वाली अवैध फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है.मकान के नीचे बने गुप्त तहखाने से 6-7 मशीनें, भारी मात्रा में नकली वर्क और कच्चा माल बरामद हुआ है. दो जगह छापेमारी कर नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं.
30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. इस बार राम की पैड़ी के 56 घाटों पर 30 लाख से अधिक दीप जलाए जाएंगे, जबकि 2100 ड्रोन आसमान में रामायण के प्रसंगों को जीवंत करेंगे.
अंडमान और लखनऊ दोनों हैं आजादी की लड़ाई के प्रतीक, डॉ. दिनेश शर्मा ने बताई क्रांतिकारियों की शहादत की कहानी
Andaman Cellular Jail Freedom Fighters: डॉ. दिनेश शर्मा ने अंडमान और लखनऊ के ऐतिहासिक संबंधों का जिक्र करते हुए दोनों को ब्रिटिश शासन के खिलाफ साहस और बलिदान का प्रतीक बताया. उन्होंने सेल्यूलर जेल में स्वतंत्रता सेनानियों को दी गई यातनाओं और आजादी की लड़ाई में उत्तर प्रदेश के क्रांतिकारियों के योगदान को याद किया.
नियुक्ति पत्र मिलते ही खिले चेहरे, नए दरोगाओं ने कहा- न सिफारिश लगी, न रिश्वत देनी पड़ी
उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुए 4,543 नए उपनिरीक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बताया. चयनित अभ्यर्थियों ने कहा कि आवेदन शुल्क के अलावा किसी भी स्तर पर न सिफारिश की जरूरत पड़ी और न ही किसी को रिश्वत देनी पड़ी.
सीएम योगी का बड़ा संदेश; ‘अब नहीं चलेगा भाई-भतीजावाद’, 4,543 नए दरोगाओं को दिए नियुक्ति पत्र, पारदर्शी भर्ती मॉडल पर फिर जताया भरोसा
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अब भाई-भतीजावाद और सिफारिश की राजनीति नहीं चलेगी.
दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें
UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए UPSRTC 6 से 17 नवंबर तक अतिरिक्त बसें चलाएगा. कर्मचारियों और चालकों के लिए प्रोत्साहन भत्ते की भी घोषणा की गई है.
दिवाली-छठ पर योगी सरकार अलर्ट, यूपी के सभी मेडिकल कॉलेजों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा; लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही
दीपावली और छठ पूजा के दौरान हादसों और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए योगी सरकार ने यूपी के सभी मेडिकल कॉलेजों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं.इमरजेंसी, ट्रॉमा सेंटर, आईसीयू और बर्न यूनिट 24 घंटे सक्रिय रहेंगी। डॉक्टरों की ड्यूटी, दवाओं, ऑक्सीजन और सुरक्षा व्यवस्थाओं की निगरानी होगी.
दिवाली से ठीक पहले दिल्ली में आग का तांडव! गफ्फार मार्केट से गांधी नगर तक मची तबाही, 45 दुकानें स्वाहा
Delhi news: दिवाली से ठीक पहले दिल्ली के गफ्फार मार्केट और गांधी नगर में भीषण आग लगने से 45 से ज्यादा दुकानें और गोदाम जलकर खाक हो गए, हालांकि गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई.
यूपी में राम के बाद कृष्ण पर सियासी जंग हुई तेज, सपा के पोस्टर पर BJP को लगी मिर्ची, दे दिया करारा जवाब
SP BJP Poster War: यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भगवान कृष्ण के नाम पर सियासी जंग छिड़ गई है. सपा के '27 में कृष्ण आएंगे' पोस्टर के जवाब में बीजेपी ने 'जो राम को लाए हैं, 27 में कृष्ण को लाएंगे' का पोस्टर लगाया. इस मुद्दे पर दोनों दलों के नेताओं के बीच तीखी बहस हुई.







