Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

उत्तर प्रदेश

Delhi AQI Today: दिल्ली में प्रदूषण का प्रकोप जारी है और AQI 700 के पार पहुंच गया है. जहरीली हवा पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने 20 नवंबर तक निर्माण और तोड़फोड़ के कार्यों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है.

CM Yogi: उत्तर प्रदेश में किसानों को फसल नुकसान पर अब 25 से 30 फीसदी तक ज्यादा मुआवजा मिलेगा. प्राकृतिक आपदा में मौत होने पर परिजनों को 4 लाख की जगह 8 लाख रुपये दिए जाएंगे. पशुपालकों और आपदा प्रभावित परिवारों के लिए भी सहायता राशि बढ़ाई गई है.

Aaj Ka Mausam: यूपी में मौसम बदल गया है और सुबह-शाम ठंड के साथ रजाई-कंबल निकल आए हैं. आगरा, अलीगढ़ और हरदोई समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है.

UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव के चुनाव नहीं लड़ने वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने निशाना साधा है.

Dhirendra Shastri Hapur Controversy: धीरेंद्र शास्त्री के कथित बयान को लेकर हापुड़ में विरोध तेज हो गया है. दिल्ली रोड समेत कई प्रमुख स्थानों पर उनके खिलाफ विरोध पोस्टर लगाए गए हैं.पोस्टरों में कथित बयान को धर्म और सम्मान पर चोट बताते हुए धर्म के नाम पर राजनीति बंद करने की मांग की गई है. पोस्टरबाजी के बाद जिले की राजनीति गरमा गई है.

गाजियाबाद में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और INDIA गठबंधन पर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का आरोप लगाया. उन्होंने जनादेश और संवैधानिक मर्यादाओं के सम्मान को लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत बताया.

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक बैंड में था, दक्षिणी एशिया की रैंकिंग में भी 53 पायदान का सुधार कर 201वें स्थान पर पहुंचा.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा.

Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के बाद मौत हो गई। परिजनों ने एएनएम पर जबरन टीका लगाने का आरोप लगाया है, जिससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

Scotch Rate: भारत-यूके ट्रेड डील के बाद दिल्ली में स्कॉच व्हिस्की करीब 7% सस्ती हो सकती है. होटल और क्लबों से शुरुआत के बाद रिटेल में भी दाम जल्द घटेंगे.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital