Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

उत्तर प्रदेश

Sanjay Singh Padyatra Pratapgarh: आप नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही यह पदयात्रा 8वें दिन 19 नवंबर बुधवार को सुबह 10:00 बजे से अमेठी के श्याम वाटिका त्रिसुंडी से शुरू होगी. जो आज शाम 5 बजे सदर बाजार प्रतापगढ़ तक आएगी.

ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट की हवा बेहद खतरनाक स्तर तक प्रदूषित हो गई है. मंगलवार को ग्रेनो वेस्ट का AQI 478 और ग्रेटर नोएडा का AQI 454 दर्ज किया गया, जिससे यह देश का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है.

यूपी के मथुरा से एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो मथुरा के विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर से जुड़ा हुआ है, जिसके आधार पर एक एएसपी पर मंदिर सेवायत के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया जा रहा है.

मेरठ नगर निगम पार्षद कार्यकारिणी चुनाव में मतदान शुरू होने में सवा घंटे की देरी होने पर हंगामे के बीच बीजेपी नेताओं ने सवाल उठाया. राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बैलेट पेपर ना मिलने पर अधिकारियों पर भड़ास निकाली.

रामपुर की अदालत ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को दो पैन कार्ड रखने के मामले में दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है.

उत्तर प्रदेश सरकार बच्चों के कंधे के बोझ को हल्का करने के लिए नई शिक्षा नीति को लागू करने वाली है. यूपी सरकार का ये ऐसा कदम है, जिससे न केवल कंधे से बस्ता ही गायब होगा, बल्कि बच्चों की पढ़ाई भी रोमांचक और मजेदार हो जाएगी.

डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा, “ये आउट ऑफ फॉर्म हैं और कभी फॉर्म में नहीं आएंगे,” उन्‍होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में जनता ने विपक्ष के झूठ और फरेब का करारा जवाब दिया है.

BJP MP : डा दिनेश शर्मा ने कहा कि भारत की राजनीति में विपक्ष के तीन युवा नेता राहुल , अखिलेश और तेजस्वी लगातार हार का रिकार्ड बना रहे हैं

UP News: आगरा सदर इलाके में एक युवक खुद को विधायक बताकर 18 दिनों से होटल में मुफ्त में ठहरे युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. उस पर आसपास के दुकानदारों से भी रसूखदारी दिखाते हुए सामान उठाने का आरोप है.

स्वतंत्रता सेनानी बाबू गेंदा सिंह की पुण्यतिथि पर कुशीनगर में श्रद्धांजलि सभा हुई. भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने बाबू गेंदा सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. उन्‍होंने कहा- बाबू गेंदा सिंह छायादार वृक्ष जैसे थे, वे सेवा भाव से भरे थे.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital