Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

उत्तर प्रदेश

यूपी के बदायूं में रील बनाने के चक्कर में एक युवक ने सरेआम तमंचे से फायरिंग की और वीडियो वायरल किया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'पुलिस मंथन-2025' सम्मेलन में कहा कि प्रत्येक पुलिस अधिकारी और कर्मी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्मार्ट पुलिसिंग विजन को अपने जीवन का मूलमंत्र बनाना चाहिए.

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने बलिया में एक कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और अखिलेश यादव पर हमला बोला है.

बदायूं के उझानी थाना क्षेत्र के पिपरौल गाँव में एक भैंस की मौत के बाद हड़कंप मच गया, जब पता चला कि भैंस को पहले एक पागल कुत्ते ने काटा था.

संभल में शाही जामा मस्जिद–हरिहर मंदिर विवाद के बीच प्रशासन ने 30 दिसंबर को विवादित स्थल के पास स्थित कब्रिस्तान की जमीन की पैमाइश कराने का फैसला किया है.

यूपी के फतेहपुर जिले में बेटी को पढ़ाई पर ध्यान देने की नसीहत देना एक युवक को भारी पड़ गया. खागा क्षेत्र में पत्नी से हुए विवाद के बाद मायके पक्ष ने युवक के साथ मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गया.

Meerut Live Shootout Video: हंसी-मजाक चल रहा था, तभी एक युवक ने तमंचा निकाला और दोस्त को गोली मार दी. वीडियो वायरल हुआ तो मेरठ पुलिस जागी, लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया जब पीड़ित परिवार ने ही मुंह मोड़ लिया. जानिए क्या है पूरा मामला?

बिहार जाने वाली ट्रेनों के AC कोच अब शराब तस्करी के नए 'अड्डे' बन गए हैं. चंदौली में विभूति एक्सप्रेस की चेकिंग के दौरान टॉयलेट के ऊपर से शराब का जखीरा मिला. तस्करों के इस सिंडिकेट ने न केवल रेलवे को बल्कि पुलिस सुरक्षा को भी चुनौती दे दी है.

CM Yogi at Police Manthan 2025: लखनऊ में पुलिस के सबसे बड़े अफसरों के साथ सीएम योगी ने किया मंथन किया. इस दौरान एक ऐप भी लॉन्च किया गया. आइये जानें 'पुलिस मंथन' से और क्या-क्या निकला?

कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अमरोहा में कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस को बर्बाद करने की राह पर हैं. साहिबजादों के शहीदी दिवस पर गुरुद्वारे पहुंचे आचार्य ने हिंदू-सिख एकता का संदेश दिया और विपक्ष की साजिशों पर खुलकर बात की.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital