गैंगस्टर एक्ट के दुरुपयोग पर कोर्ट सख्त, DM, SSP और थानाध्यक्ष तलब, याची को सशर्त अंतरिम जमानत
UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट के दुरुपयोग पर सख्त रुख अपनाते हुए मुजफ्फरनगर के डीएम, एसएसपी और थानाध्यक्ष को तलब किया है. कोर्ट ने कानून के मनमाने इस्तेमाल को 'सरासर दुरुपयोग' बताते हुए याची को सशर्त अंतरिम जमानत दी.
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर यूपी नंबर वन, 8.27 लाख लोगों ने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में किया योग
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 पर उत्तर प्रदेश ने रचा नया रिकॉर्ड। राज्य के 16063 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में 8.27 लाख से अधिक लोगों ने योगाभ्यास किया, जो देशभर में सर्वाधिक है. दूसरे स्थान पर रहा आंध्र प्रदेश...
UP News: प्रयागराज के अनुराग शर्मा सहित भारतीय धावकों ने अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा दौड़ में रचाया इतिहास, तिरंगा लहराकर बढ़ाया गौरव
Indian ultra runners 2025: लंदन से ब्राइटन 100K और स्विस कैन्यन ट्रेल अल्ट्रा रेस में भारतीय धावकों ने शानदार प्रदर्शन किया. प्रयागराज के अनुराग शर्मा ने 114KM ट्रेल जीतकर देश का नाम किया रोशन...
कौशाम्बी में रिश्तों का कत्ल, भाई ने की बहन की हत्या
कौशाम्बी जिले में एक भाई ने मामूली विवाद में अपनी सगी बहन की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी. कुंवर सिंह ने अपनी बहन के शव को भूसे के ढेर में छिपा दिया और वहां से भाग निकला.
योगी सरकार ने लागू की नई व्यवस्था, डिफेंस कॉरिडोर व औद्योगिक क्षेत्रों में हर 6 महीने होगी पर्यावरण निगरानी
उत्तर प्रदेश में डिफेंस कॉरिडोर और आईएमएलसी परियोजनाओं में पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए योगी सरकार ने हर छह महीने में पर्यावरण अनुपालन रिपोर्ट की व्यवस्था लागू की है, जिससे पारदर्शिता और सतत विकास सुनिश्चित हो सकेगा.
Baghpat News: पुलिस की मौजूदगी में युवक को दी गई तालिबानी सजा, वीडियो बनाने में मशरूफ रहे पुलिसकर्मी
Baghpat News: यह मामला बागपत कोतवाली क्षेत्र के एकता कॉलोनी का है. जहां एक वसीन नामक युवक घर का सामान लेने के लिए एक दुकान पर गया था. जहां वहीं सामने रहने वाले कुछ लोगों ने पकड़ लिया और उसे तालीबानी सजा देते हुए रस्सियों से बांधकर उसकी पिटाई की.
तकनीकी खामी या सिस्टम फेल?, ATM से 500 की जगह निकले 1100 रुपये
उत्तर प्रदेश के आगरा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां नगला बुद्धा इलाके में स्थित एक ATM से ₹500 निकालने पर ₹1100 निकल रहे थे. जैसे ही यह खबर फैली, वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और कई लोगों ने इसका लाभ उठाकर ज्यादा पैसे निकाल लिए. यह मामला वन इंडिया बैंक के ATM का बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है. पुलिस मौके पर पहुंची और एटीएम को बंद कर दिया गया. प्रारंभिक जांच में इसे तकनीकी खामी बताया जा रहा है. अब बड़ा सवाल ये है कि जिन लोगों ने ज्यादा पैसे निकाले, उनसे वसूली कैसे होगी. फिलहाल बैंक की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.
Yogi Adityanath ने खुब लुटाया इस बच्ची पर प्यार, अब हो रहे वायरल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक मासूम बच्ची से मुलाकात कर रहे हैं. बच्ची ने मुख्यमंत्री से स्कूल में दाखिले की गुजारिश की, जिस पर सीएम योगी ने मुस्कराते हुए उसकी बात सुनी और तुरंत अधिकारियों को उसके एडमिशन के निर्देश दे दिए.
Akhilesh Yadav के अपने ही निकले गद्दार!, BJP से मिला रहे थे सुर
राज्यसभा चुनाव में पार्टी लाइन से हटकर मतदान करना सपा के कुछ विधायकों को भारी पड़ गया. पार्टी नेतृत्व ने सख्त कदम उठाते हुए तीन वरिष्ठ विधायकों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया. यह कार्रवाई सिर्फ क्रॉस वोटिंग के कारण नहीं, बल्कि पार्टी की मूल विचारधारा और गठबंधन के खिलाफ बयानबाजी को लेकर भी की गई है.
Banke Bihari Corridor का विरोध तेज, Akhilesh ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर के प्रस्तावित कॉरिडोर को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. स्थानीय जनता के विरोध के बीच अब यह मुद्दा सियासी रंग भी ले चुका है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला है.







