Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

उत्तर प्रदेश

भारतीय सेना के ग्रुप कैप्टन लखनऊ निवासी शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से अपना मिशन पूरा कर वापस लौट आए हैं। मंगलवार को अपराह्न तीन बजे उनका यान कैलीफोर्निया के तट पर उतरा। अंतरिक्ष यान के सकुशल लैंड करते ही उनके माता-पिता भावुक हो गए। उन्होंने इस दौरान लैंडिंग का सजीव प्रसारण देखा। लखनऊ के सीएमएस स्कूल में पहले से ही इसके लिए इंतजाम किए गए थे। शुभांशु की मां आशा देवी और पिता शंभू दयाल शुक्ला भावुक हो गए।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा के गलियारों में यह चर्चा भी आम है कि अपने बहादुर का नाम सुनकर उनको 'मितली' आने लगती है.

Sambhal Girls Arrested: पहले इन युवतियों ने साफ-सुथरे कंटेंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट किये. जिसपर बिल्कुल भी व्यू नहीं आते थे. लेकिन जब उन्होंने अश्लील कंटेंट डालने शुरू किये तो फॉलोअर्स और व्यूज की बाढ़ आ गई.

सीएम योगी के निर्देश पर यूपी के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने बाढ़ प्रभावित जनपदों का दौरा किया. उन्होंने स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को त्वरित राहत वितरण, जलस्तर निगरानी, सफाई, दवाइयों और बचाव सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

उत्तरी रेलवे घूसकांड मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने डिप्टी चीफ इंजीनियर समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से भारी मात्रा में रिश्वत के पैसे बरामद किए गए हैं.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2016 के चर्चित यतीमखाना मामले में पूर्व मंत्री आजम खान और इस्लाम ठेकेदार की याचिकाओं पर 28 जुलाई को सुनवाई तय की है. याचिकाओं में मुख्य गवाह की दोबारा गवाही और नए वीडियो फुटेज को साक्ष्य के रूप में शामिल करने की मांग की गई है.

विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित दो दिवसीय स्किल मेला और प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डिजिटल और एआई स्किल्स से लैस युवा आत्मनिर्भर भारत की असली ताकत हैं.

Environmental Campaign in UP: उत्तर प्रदेश में 1-7 जुलाई को जन्मे 18,348 नवजातों को ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट व पौधे दिए गए. लखनऊ मंडल में सर्वाधिक 2555 सर्टिफिकेट प्रदान किए गए.

Chhangur Baba : छांगुर बाबा के बारे में पैसों को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. जिसमें बताया गया कि नीतू और नवीन के नाम पर दुनिया के कई देशों में खाते हैं. इन खातों में कुल 66 करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन हुए हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आर्थिक समीक्षा बैठक में कहा कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था अब सिर्फ आँकड़ों की नहीं, बल्कि ज़मीनी बदलाव का प्रमाण बन चुकी है. राज्य की जीएसटी में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital