इलाहाबाद हाईकोर्ट का सख्त आदेश, उत्तर प्रदेश जल निगम को 3 महीने में पेंशन और लाभों का निर्णय लेने का निर्देश
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के प्रबंध निदेशक को सेवानिवृत्त कर्मचारी महेश प्रसाद गुप्त की पेंशन और अन्य लाभों के भुगतान पर तीन माह के भीतर निर्णय लेने का निर्देश दिया.
सार्वजनिक तालाब के अतिक्रमण की जांच को कमीशन गठित, 28 मई को हाईकोर्ट में पेश होगी रिपोर्ट
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फतेहपुर के मंझनपुर गांव में सार्वजनिक तालाब पर अतिक्रमण की जांच के लिए सिविल जज की अध्यक्षता में आयोग गठित किया है.
योगी सरकार की अनोखी हरित पहल, अमर शहीदों के सम्मान में विकसित किये जा रहे हैं शौर्य वन
योगी सरकार की ग्रीन यूपी पहल के तहत उत्तर प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए शौर्य वन, अटल वन, एकता वन, ऑक्सी वन जैसे प्रेरणादायक और विशिष्ट वनों का विकास किया जा रहा है.
मिर्जापुर के राजकुमार मिश्रा अब ब्रिटेन में मेयर, 3 माह पहले राजनीति जॉइन की; आचार्य प्रमोद कृष्णम से लिया आशीर्वाद
वेलिंगबोरो (UK) के मेयर बने राजकुमार मिश्रा ने आचार्य प्रमोद कृष्णम से वीडियो कॉल पर आशीर्वाद लिया. उन्होंने कहा- "मैं संभल स्थित श्री कल्कि धाम आउंगा. मुझे मिर्जापुर से बहुत-कुछ सीखने को मिला था."
गरीब ओबीसी बेटियों के लिए वरदान बनी सीएम योगी की शादी अनुदान योजना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 'ओबीसी शादी अनुदान योजना' से लाखों गरीब परिवारों की बेटियों को सम्मानजनक विवाह का अवसर मिल रहा है. योजना में लाभार्थियों की संख्या दोगुनी, बजट में बड़ा इज़ाफा हुआ.
टीजीटी सेवा संशोधन नियमावली को हाईकोर्ट में चुनौती, राज्य सरकार से छह हफ्ते में मांगा जवाब
इलाहाबाद हाईकोर्ट में यूपी अधीनस्थ शिक्षा (टीजीटी) सेवा संशोधन नियमावली 2024 की वैधता को चुनौती दी गई है, जिसमें कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर पद के लिए बीएड को मान्यता देने का प्रावधान है.
UP Police Recruitment 2018: हाईकोर्ट का निर्देश — शारीरिक दक्षता में सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति पर विचार करे भर्ती बोर्ड
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस भर्ती 2018 के शारीरिक परीक्षा में अनफिट करार दिए गए अभ्यर्थियों को राहत देते हुए, दोबारा मेडिकल जांच कराने और रिक्तियों के आधार पर नियुक्ति पर विचार करने का निर्देश दिया.
Assistant Teacher Recruitment 2018: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 3 याचिकाओं पर पुनर्मूल्यांकन का आदेश दिया, 63 याचिकाएं खारिज
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सहायक अध्यापक भर्ती 2018 में दाखिल 66 याचिकाओं में से 3 पर पुनर्मूल्यांकन का आदेश दिया है, जबकि शेष 63 याचिकाएं खारिज कर दी गई हैं.
भारत के स्वाभिमान, मातृशक्ति के सिंदूर की गरिमा और भावी पीढ़ी की सुरक्षा की गारंटी का प्रतीक है ऑपरेशन सिंदूर: सीएम योगी
ऑपरेशन सिंदूर भारत के स्वाभिमान, मातृशक्ति की गरिमा और सुरक्षा का प्रतीक बना. सीएम योगी ने मेयो हॉस्पिटल की 25वीं वर्षगांठ पर भारत की संस्कृति और पाकिस्तान की विकृति पर विचार रखे.
उत्तर प्रदेश में एआई प्रज्ञा से प्रशासनिक कार्यों में क्रांति की तैयारी, अधिकारियों को मिल रहा एआई टूल्स का प्रशिक्षण
योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में शासकीय कार्यों को आधुनिक और पारदर्शी बनाने के लिए एआई प्रज्ञा कार्यक्रम शुरू किया है. सचिवालय अधिकारियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स जैसे ChatGPT, को-पायलट और साइबर सुरक्षा पर दी जा रही है प्रशिक्षण.







